पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ब्लैक टी-शर्ट वाली गर्ल नेहा झा की खूब चर्चा हुई. एकदम मॉडल जैसा चेहरा और गजब के कॉन्फिडेंस के साथ दिखने वाली नेहा झा की कहानी को जान हर कोई हैरान रह गया. जब से नेहा झा गिरफ्तार हुई है तब से नई चर्चा उठी है कि आखिर उसे जमानत यानी बेल कब मिलेगी? इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अफवाह भी फैलाए जा रहे हैं. लेकिन इसी बीच मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है कि नेहा झा के मामले में कोर्ट में बीते कल यानी 18 सितंबर को ही सुनवाई हुई है. आइए विस्तार से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
75 लीटर के शराब के साथ पकड़ी गई थी नेहा
इस पूरे मामले की कहानी 3 सितंबर को शुरू हुई थी, जब ट्रेन संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन पर आकर रुकी. वाराणसी से रेलवे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला एसी फर्स्ट कोच में शराब के साथ ट्रैवल कर रही है. सूचना के आधार पर जीआरपी और CIB की टीम एक्टिव हुई. जैसे ही 4 घंटे देरी से चल रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समस्तीपुर पहुंची तो पुलिस की टीम ने एच-1 कोच में दस्तक दी और नेहा से पूछताछ की. इस दौरान कोच में नेहा का जीजा ईशान भी मौजूद था.
मिली जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान नेहा ने गजब का कॉन्फिडेंस दिखाया और इस तरह बात कर रही थी जैसे वह कोई गलत काम नहीं कर रही है. लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की तो सूटकेस से शराब की 100 बोतल यानी 75 लीटर शराब बरामद हुआ. इसके अलावा नेहा और उसके जीजा के पास से कोई वैलिड टिकट नहीं मिलने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया.
कोर्ट में सुनवाई में क्या-हुआ?
नेहा झा का मामला सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला और खूब सुर्खियां बटोरीं. इस दौरान सोशल मीडिया पर ही कई फर्जी मिम्स बनाकर उसके जेल से बाहर आने की बात भी कही गई. हालांकि सच्चाई यह है कि नेहा झा अभी भी जेल में ही है. नेहा ने अपने वकील द्वारा समस्तीपुर उत्पाद न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई बीते कल यानी 18 सितंबर को हुई. कोर्ट में केस डायरी नहीं पहुंचने की वजह से जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी. जज ने पुलिस से केस डायरी की मांग की और अब मामले की सुनवाई 24 सितंबर को होगी. अब सभी की निगाहें 24 सितंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई है.
वकील का वीडियो हो रहा वायरल
इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स खुद को नेहा का वकील शिवनंदन भारती बताता है और दावा करते हुए कह रहे हैं कि 75 लीटर शराब बरामदगी के मामले में समस्तीपुर कोर्ट से बेल नहीं मिल पाएगा और इसके लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा. वायरल वीडियो में खुद को वकील बताने वाले शख्स कहते हैं कि, '30 लीटर के ऊपर समस्तीपुर में कोर्ट बेल नही देते है और यहां तो 75 लीटर शराब बरामद हुआ है. ऐसे में मुझे लगता है कि हाई कोर्ट से पहले बेल नहीं मिलेगा. मुझे लगता है कि हाई कोर्ट जाते-जाते एक से डेढ़ महीने का वक्त लगेगा ही.' यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, हालांकि बिहार तक/न्यूज तक इसकी पुष्टि नहीं करता है.
पुलिस कर रही मामले की आगे की जांच
नेहा झा की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस मामले की लगातार जांच में जुटी हुई है. मामले में दर्ज FIR में नेहा कुमारी नाम दर्ज है और उसके पास से 100 बोतल शराब मिलने की बात लिखी हुई है. इसके अलावा पुलिस को नेहा के पास से एक आईफोन 11 मिला है. पुलिस अब इस फोन की जांच कर सबूत जुटाने में लगी हुई है, ताकि पता चल सकें कि नेहा का नेटवर्क कहां-कहां फैला हुआ है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल है. इसके अलावा पूछताछ में नेहा ने कहा था कि वह यह शराब शादी समारोह के लिए ले जा रही थी. पुलिस इसे सच नहीं मानते हुए जांच आगे कर रही है.
आरपीएफ द्वारा दर्ज एफआईआर के साथ सबूत के तौर पर तलाशी लेकर गिरफ्तारी तक का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे पेन ड्राइव में डालकर दिया गया है, जो कोर्ट में पेश किया जाएगा. अब देखना होगा कि 24 सितंबर को होने वाली सुनवाई में नेहा को जमानत मिलती है या उसे कुछ दिन और जेल में रहना पड़ेगा.
ADVERTISEMENT


