75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा कितनी पढ़ी-लिखी है? भाई के डॉक्टर बनने वाले सपने की क्या है कहानी

Samastipur Neha Jha News: समस्तीपुर स्टेशन पर 75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा की पढ़ाई और परिवार से जुड़ी कई बातें सामने आई हैं. 25 साल की नेहा दरभंगा के केएस कॉलेज से ग्रेजुएट है और चार बहनों में सबसे छोटी है. उसके साथ उसका जीजा ईशान भी पकड़ा गया था. वहीं नेहा के भाई की कहानी भी सामने आई है. जानिए नेहा झा की शिक्षा और उसके भाई के डॉक्टर बनने के सपने की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Samastipur Neha Jha News
Samastipur Neha Jha News
Google CTA

सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार के समस्तीपुर स्टेशन से शराब तस्करी के आरोप में पकड़ी गई ब्लैक टी-शर्ट गर्ल नेहा झा सुर्खियों में बनी हुई है. खूबसूरत चेहरा और गजब का कॉन्फिडेंस के साथ एसी फर्स्ट क्लास में ट्रैवल करने वाली नेहा झा की कहानी काफी अलग ही है. इस मामले की जांच में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं और पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है. लेकिन जिस कॉन्फिडेंस से नेहा 75 लीटर शराब होने के बावजूद पुलिस से बहस कर रही थी और आत्मविश्वास से अपनी बात रख रही थी, ऐसे में सवाल उठता है कि वह कितनी पढ़ी-लिखी है? जांच के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ है और साथ ही उसके भाई के डॉक्टर बनने वाले सपने की कहानी भी पता चली है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.