पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ब्लैक टी-शर्टी वाली लड़की, नेहा झा लगातार सुर्खियों में बनी रही. मॉडल जैसी दिखने वाली और गजब का कॉन्फिडेंस रखने वाली नेहा झा को देखकर यह कहना आसान नहीं था कि वह 75 लीटर शराब के साथ ट्रेन के फर्स्ट क्लास में सफर कर रही थी. लेकिन जैसे ही पुलिस ने तलाशी ली तो उनका पूरा भेद खुल गया और हर कोई हैरान रह गया. फिर 3 सितंबर को ही नेहा झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसी बीच आज यानी 28 सितंबर को कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई और एक बड़ी जानकारी सामने आई है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
बिना टिकट 75 लीटर शराब के साथ कर रही थी सफर
इस पूरी कहानी की शुरुआत 3 सितंबर को हुई, जब ट्रेन संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समस्तीपुर स्टेशन पहुंची. ट्रेन के आने से पहले ही रेलवे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लड़की ट्रेन से शराब तस्करी कर रही है. इस जानकारी के आधार पर GRP और CIB की टीम एक्टिव हुई और वो स्टेशन पर पहुंच गए. जैसे ही 12562 स्टेशन पहुंची तो टीम ने एच-1 कोच के 7 नंबर कूपे पर दस्तक दी. फिर नेहा ने अंदर से दरवाजा खोला तो पुलिस ने पूछताछ की. इस दौरान उनका जीजा ईशान अंदर कूपे में ही था.
जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान नेहा ने पुलिस से बहस की और उसका कॉन्फिडेंस भी गजब का दिखा. लेकिन जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच की और फिर सूटकेस से 100 बोतल यानी 75 लीटर शराब बरामद हुई. नेहा से जब पूछा गया कि यह शराब किसके लिए है तो उन्होंने कहा कि, वह शादी फंक्शन के लिए ले जा रही है. जब नेहा से टिकट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह कूपे उनके जीजा ईशान के नाम पर बुक है, लेकिन ईशान के पास से भी कोई वैलिड टिकट नहीं मिला. फिर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.
कोर्ट में सुनवाई में क्या हुआ?
3 सितंबर को जेल जाने के बाद नेहा झा के मामले में दो-तीन बार सुनवाई हुई, लेकिन किसी कारणवश आगे की तारीख पर सुनवाई टल गई. लेकिन आज यानी 28 सितंबर को हुई सुनवाई में आखिरकार नेहा झा को बेल मिल ही गई. करीब 25 दिन के बाद नेहा झा के बेल मिलने की पुष्टि खुद उनके वकील ने की है. हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा की आगे क्या होगा?
पिता और बहन के बाद आई थी तस्करी के खेल में
इस मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब नेहा की फैमिली क्राइम कुंडली पता चली. पुलिस जांच में सामने आया है कि नेहा झा के पिता संजय झा और बड़ी बहन निशु झा तस्करी के मामले में जेल जा चुके है. जानकारी के मुताबिक, नेहा के पिता संजय खेती-बाड़ी का काम करते थे. इसी दौरान वो शराब तस्करी में आए और जेल भी गए. पिता के बाद बड़ी बेटी निशु झा भी इस काले धंधे से जुड़ी. लेकिन 30 नवंबर, 2025 को दरभंगा उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें 21 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि इसके बाद ही नेहा झा तस्करी के खेल में आई.
ADVERTISEMENT


