बिहार में नई सरकार का गठन, 10वीं बार CM बने नीतीश कुमार, ये 26 नेता भी ले रहे मंत्री पद की शपथ! 

न्यूज तक डेस्क

20 Nov 2025 (अपडेटेड: Nov 20 2025 3:01 PM)

Bihar Government Formation: एनडीए की जीत के बाद बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है. नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री बन गए हैं, जबकि बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. कैबिनेट में मुख्यमंत्री और कुल 26 मंत्री शपथ ले रहे हैं.

NewsTak
Google CTA

Nitish Kumar New Government: बिहार में नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बन गए हैं. पटना के गांधी मैदान में उन्होंने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.उनके साथ 26 नेता ने भी मंत्री पद की शपथ ले रहे है. इन 26 नेताओं की डिटेल भी सामने आ गई है. भारतीय जनता पार्टी से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने फिर से उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.  

Read more!

किस पार्टी से कितने मंत्री?

नीतीश मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों के बीच मंत्री कोटा तय हो गया है. बीजेपी के कोटे से सबसे अधिक 14 मंत्री होंगे. जनता दल यूनाइटेड से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 8 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे.

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा पार्टी से 1 मंत्री बनेगा. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से भी 1 मंत्री शपथ लेगा. इसके अलावा, चिराग पासवान की पार्टी से 2 मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल होंगे.

सामने आई मंत्रियों का पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री और दोनों उप-मुख्यमंत्रियों के अलावा, कुल 26 अन्य संभावित मंत्री शपथ ले सकते हैं. प्राप्त सूची के अनुसार, इन मंत्रियों के नाम हैं:

  1. सम्राट चौधरी
  2.  विजय कुमार सिन्हा
  3.  विजय कुमार चौधरी
  4. बिजेन्द्र प्रसाद यादव
  5. श्रवण कुमार
  6. मंगल पाण्डेय
  7. दिलीप कुमार जायसवाल
  8. अशोक चौधरी
  9. लेशी सिंह
  10. मदन सहनी
  11. नितिन नवीन
  12. राम कृपाल यादव
  13. संतोष कुमार सुमन
  14.  सुनील कुमार
  15. मो. जमा खान
  16. संजय सिंह टाईगर
  17. अरुण शंकर प्रसाद
  18. सुरेन्द्र मेहता
  19. नारायण प्रसाद
  20. रमा निषाद
  21. लखेन्द्र कुमार रोशन
  22. श्रेयसी सिंह
  23. डॉ. प्रमोद कुमार
  24. संजय कुमार
  25. संजय कुमार सिंह
  26. दीपक प्रकाश

Nitish Kumar Oath Ceremony Live: नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम के साथ कई मंत्री लेंगे शपथ, देखें पल-पल के अपडेट