Nitish Kumar MLC resignation: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक के अनुसार JDU के नेता उनका इस्तीफा लेकर सभापति के पास पहुंचे हैं. फिलहाल अभी सभापति नहीं आए हैं. ऐसे में उनका कहना है कि जब सभापति आएंगे तो ये इस्तीफा उन्हें सौंपा जाएगा. हालांकि, फिलहाल अभी इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
ADVERTISEMENT
संजय गांधी लेकर पहुंचे थे इस्तीफे का पत्र
बताया जा रहा है नीतीश का इस्तीफे वाला लेटर एमएलसी संजय गांधी विधान परिषद लेकर गए थे. उन्होंने ही विधान परिषद में इस्तीफे का पत्र दिया. इस बीच JDU के सीनियर नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस बात की पुष्टि की कि JDU MLC संजय गांधी इस्तीफे का पत्र लेकर परिषद पहुंचे हैं. उन्होंने नीतीश के इस्तीफे वाला लेटर मीडिया के सामने भी दिखाया.
क्यों बना हुआ है सस्पेंस?
दरअसल, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीएम की कुर्सी छोड़ने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. चूंकि वे अब राज्यसभा का सदस्य चुने लिए गए हैं तो ऐसे में नियम के मुताबिक उन्हें परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना होता है. हालांकि, नियम के मुताबिक इस पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार 6 महीने तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रह सकते है. फिलहाल बिहार की राजनीति में एक ही सवाल गूंज रहा है कि प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा.
यह भी पढ़ें: Nitin Nabin News: राज्यसभा जाने से पहले छलका नितिन नवीन का दर्द, अपनी मां को याद कर हुए भावुक
ADVERTISEMENT


