बिहार में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है. आज सत्र के 5वें दिन कार्यवाही शुरू होते ही जबरदस्त हंगामा हो गया और विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी नोकझोंक हुई. राबड़ी देवी ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया और विधायकों ने नारेबाजी की तो सीएम नीतीश भड़क गए. सीएम नीतीश ने फिर अपने ही अंदाज में विपक्ष पर जमकर तंज कसा, जो कि अब खूब चर्चा में है. आइए जानते हैं विस्तार से पूरी बात.
ADVERTISEMENT
राबड़ी देवी ने कानून व्यवस्था पर जताई चिंता
सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को कानून व्यवस्था के ऊपर घेरा और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए. राबड़ी देवी के नेतृत्व में आरजेडी की महिला विधायकों ने सदन में नारेबाजी की, जिसके बाद नीतीश कुमार सदन में ही भड़क गए. सदन में नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे लगे. नीतीश कुमार ने महिला विधायकों की तरफ इशारा करते हुए उनपर हंगामा करने का आरोप भी लगाया.
नीतीश कुमार ने दिया गजब का जवाब
नीतीश कुमार ने सदन में कहा कि, 'जब ये लोग सरकार में थे तो काम किया क्या? ये सब बेकार है फालतू है.' वहीं राबड़ी देवी पर भड़कते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि, 'ई तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही है. लालू यादव हट गए तो इसी को बना दिए हैं.' इसके अलावा मु्ख्यमंत्री ने सभापति से अपील की सदन में हंगामा करने वालों पर एक्शन लिया जाए.
सम्राट चौधरी को भी घेरा
वहीं राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार के साथ-साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी हमला बोला. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि आए दिन बेटियों के साथ बलात्कार हो रहा है, महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं रुक रहा है. सम्राट चौधरी को इसे लेकर जवाब देना चाहिए.
दरभंगा रेप केस पर हंगामा
दरभंगा में बीते दिन एक 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया था, जहां दरिंदों ने उसका रेप कर हत्या कर दिया था. इसी मामले को लेकर विपक्ष आज शुरू से ही सरकार पर हमलावर था. राबड़ी देवी से पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर नीतीश सरकार पर हमला बोला था और सीएम की खामोशी को लेकर सवाल उठाए थे.
यहां देखें नीतीश कुमार का बयान
यह खबर भी पढ़ें: बिहार: अनुष्का यादव के बच्चे पर तेज प्रताप ने तोड़ी चुप्पी, कैमरे के सामने कही ये बड़ी बात
ADVERTISEMENT

