बिहार: अनुष्का यादव के बच्चे पर तेज प्रताप ने तोड़ी चुप्पी, कैमरे के सामने कही ये बड़ी बात
Tej Pratap Yadav Controversy: तेज प्रताप यादव ने खुद के खिलाफ रची जा रही साजिश का आरोप लगाते हुए अनुष्का यादव, आकाश गुर्जर और आकाश भाटी के संबंधों की जांच की मांग की है.
ADVERTISEMENT

तेज प्रताप- अनुष्का यादव
पटना: आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने अपने खिलाफ रची जा रही एक कथित साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज प्रताप यादव ने साफ कहा कि उन्हें झूठे मामलों और अफवाहों में फंसाने की कोशिश की जा रही है.