Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार की राजनीति में बड़ा उटलफेर होने वाला है. सूत्रों से के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब दिल्ली की राजनीति का रुख करने वाले हैं. इसके लिए पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं. माना जा रहा है नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए अपना नॉमिनेशन भर सकते हैं. ऐसे में अब उनके राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि उनके बाद बिहार की कमान किसके हाथों में होगी यानी कि बिहार का नया सीएम कौन होगा. इसमें भी सबसे बड़ा सस्पेंस ये कि नए सीएम किसी पार्टी होंगे. इसे लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच सूत्रों के अनुसार नीतीश के बेटे नीशांत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है.
ADVERTISEMENT
कल होगा नामांकन, इस दिन दे सकते हैं इस्तीफा
ताजा जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार कल राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. हालांकि वह तुरंत मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ेंगे. बताया जा रहा है कि 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक वह बिहार के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे और उसके बाद ही अपने पद से इस्तीफा देंगे. नीतीश कुमार के इस कदम के बाद बिहार में नए सीएम की तलाश तेज हो जाएगी और एनडीए गठबंधन को अपना नया नेता चुनना होगा.
बीजेपी का अपना मुख्यमंत्री बनने की संभावना
आंकड़ों की बात करें तो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने 89 सीटों जीती थी और सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी. वही जेडीयू 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी. बता दें कि एनडीए गठबंधन में चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल हैं. ऐसे बीजेपी के दबदबे को देखते हुए ये माना जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी बीजेपी के खाते में जा सकती है.
बेटे निशांत को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी
इन सब चर्चाओं के बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है. चर्चा है कि निशांत को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. सूत्रों का कहना है कि उन्हें सरकार में अहम जिम्मेदारी देकर भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बिहार में बीजेपी ने चला मास्टरस्ट्रोक! पवन सिंह का पत्ता काट शिवेश राम को बनाया उम्मीदवार, जानें कौन हैं ये?
ADVERTISEMENT

