बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. नीतीश कुमार के बेहद करीबी और बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि मुख्यमंत्री जल्द ही अपने पद से इस्तीफा देंगे. विजय चौधरी के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT
10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ
नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और वे इसके लिए कल यानी 9 अप्रैल को दिल्ली रवाना हो रहे हैं. मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि 10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण के बाद वे पटना लौटकर मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप देंगे.
नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज
इस्तीफे की खबर के साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर भी हलचल तेज हो गई है. विजय चौधरी ने साफ किया है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीए (NDA) के सभी घटक दल एक साथ बैठेंगे और नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. नई सरकार की गठन से जुड़ी कुछ संभावित तारीखें भी सामने आई है:
10 अप्रैल: राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ.
11-12 अप्रैल: पटना वापसी और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपना.
13-14 अप्रैल: शुभ मुहूर्त को देखते हुए नई सरकार का गठन और नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है.
कैबिनेट बैठक या सीधा राजभवन?
चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार इस्तीफा देने से पहले कैबिनेट की आखिरी बैठक बुला सकते हैं, हालांकि इसकी अनिवार्यता नहीं है. वे सीधे राजभवन जाकर भी अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. दिल्ली प्रवास के दौरान नीतीश कुमार की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी होने की संभावना है, जिसके बाद बिहार के नए 'कैप्टन' के नाम पर सस्पेंस पूरी तरह खत्म हो जाएगा.
सियासी गलियारों में चर्चा तेज
नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना और मुख्यमंत्री पद छोड़ना बिहार की राजनीति के एक बड़े अध्याय का अंत माना जा रहा है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि एनडीए की ओर से अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और कैबिनेट का स्वरूप क्या होगा.
नीतीश कुमार के बेटे निशांत नहीं बनना चाहते डिप्टी सीएम, JDU नेता क्या सोच रहे?
ADVERTISEMENT


