Nitish Kumar Resignation: तय हो गई तारीख! 14 अप्रैल को इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, जानें कौन होगा बिहार का अगला CM?

नीतीश कुमार 14 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद राज्य में बीजेपी नेतृत्व वाली नई सरकार बनने की संभावना है. चर्चा है कि इस नई व्यवस्था में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

Nitish Kumar
Nitish Kumar

सुजीत झा

follow google news

बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख अब लगभग तय मानी जा रही है. सूत्रों और हालिया राजनीतिक गतिविधियों के अनुसार, नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. बता दें कि 30 मार्च को ही उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज थीं.

Read more!

राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार

खबरों के मुताबिक नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. इसके लिए वह 9 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे. राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वह बिहार लौटेंगे और खरमास खत्म होने का इंतजार करेंगे. हिंदू मान्यताओं के अनुसार 13 अप्रैल तक खरमास है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं, इसलिए इस्तीफे के लिए 14 अप्रैल का दिन चुना गया है.

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री?

बिहार की नई सरकार में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. चर्चा है कि नई सरकार में बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा, जबकि जेडीयू के कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार की मौजूदगी में 'बिहार का सीएम निशांत कुमार हो' के नारे भी लगे, जिस पर नीतीश कुमार केवल मुस्कुराते नजर आए.

20 साल के युग का अंत

नीतीश कुमार पिछले लगभग 20 वर्षों से बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे हैं (बीच के 9 महीनों को छोड़कर जब जीतन राम मांझी सीएम थे). उनके इस्तीफे के साथ ही बिहार की राजनीति में एक लंबे युग का अंत होगा और एक नया चेहरा मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगा. मंत्रिमंडल में भी भारी फेरबदल और विभागों के बंटवारे को लेकर बीजेपी और जेडीयू के शीर्ष नेताओं के बीच मंथन जारी है.

कौन होगा अगला सीएम

कहा जा रहा है कि बिहार में अगला सीएम नीतीश कुमार के पसंद का होगा. इस रेस में सबसे आगे सम्राट चौधरी का नाम आ रहा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री होने के नाते उनका नाम सबसे आगे है, क्योंकि नीतीश कुमार ने हाल ही में उनके नाम की ओर इशारा किया था.

 

 

    follow google news