Pappu Yadav Arrest: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने रात 12 बजे किया गिरफ्तार, आंखों में आए आंसू, 35 साल पुराने इस मामले में हुई कार्रवाई

Pappu Yadav Arrest: 35 साल पुराने एक मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने देर रात करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान सांसद काफी भावुक नजर आए, वहीं पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कोर्ट के वारंट के आधार पर की गई है.

पप्पू यादव गिरफ्तार
पप्पू यादव गिरफ्तार

रोहित कुमार सिंह

follow google news

बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्णिया के सांसद और कद्दावर नेता पप्पू यादव को पुलिस ने देर रात करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी 35 साल पुराने एक मामले में की गई है. गिरफ्तारी के दौरान भावुक कर देने वाले दृश्य सामने आए, जहां सांसद समर्थकों के बीच रोते हुए नजर आए.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

बिहार पुलिस के अधिकारियों के अनुसार पप्पू यादव की यह गिरफ्तारी साल 1995 के एक पुराने मामले में हुई है. यह मामला आईपीसी की धारा 468, 54 और 120बी के तहत दर्ज था. माननीय न्यायालय द्वारा जारी किए गए वारंट के आलोक में पुलिस ने यह सुनिश्चित कार्रवाई की है.

देर रात हुई पुलिसिया कार्रवाई

पुलिस की टीम रात करीब 12 बजे पप्पू यादव के आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया. जैसे ही गिरफ्तारी की खबर फैली, भारी संख्या में उनके समर्थक जुट गए और नारेबाजी करने लगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि पप्पू यादव काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू छलक आए.

स्वास्थ्य का रखा गया ख्याल

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सांसद की सेहत को ध्यान में रखते हुए उनकी जरूरी दवाइयां और एक केयरटेकर को भी साथ रहने की अनुमति दी गई है. गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सांसद के समर्थकों का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है, जबकि पुलिस इसे पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया बता रही है.

ये भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण के बगल में बैठीं अनुराधा ठाकुर कौन हैं? बिहार से क्या है इनका कनेक्शन

    follow google news