निर्मला सीतारमण के बगल में बैठीं अनुराधा ठाकुर कौन हैं? बिहार से क्या है इनका कनेक्शन

बजट 2026 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बगल में बैठीं आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर (IAS Anuradha Thakur) चर्चा में हैं. जानें उनकी शिक्षा, करियर और बिहार से उनके गहरे जुड़ाव के बारे में.

ADVERTISEMENT

NewsTak
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठीं IAS अनुराधा ठाकुर कौन हैं?
Google CTA

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब 1 फरवरी को आम बजट पेश किया, तो उसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक चेहरा सबकी चर्चाओं में रहा. वित्त मंत्री के ठीक बगल में बैठीं महिला अधिकारी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक चर्चा तेज हो गई. ये अधिकारी कोई और नहीं, बल्कि बिहार की बेटी अनुराधा ठाकुर (IAS Anuradha Thakur) हैं.