कभी 20 रुपए से शुरू किया था टिफिन का सफर, आज है करोड़ों का बिजनेस...जानिए पटना की 'अम्मा' की कहानी

Patna Amma Kitchen: पटना की 65 वर्षीय देवनी देवी, जिन्हें लोग प्यार से अम्मा कहते हैं, आज उद्यमिता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं. साल 2003 में महज 20 रुपये प्रति टिफिन से शुरू हुआ उनका छोटा सा सफर अब 'अम्मा किचन' के रूप में करोड़ों के कारोबार में बदल चुका है. जानिए उनकी पूरी कहानी.

Patna Amma Kitchen Story
Patna Amma Kitchen Story

अनिकेत कुमार

follow google news

बिहार की राजधानी पटना की गलियों से निकलकर सफलता के शिखर तक पहुंचने वाली यह कहानी किसी फिल्म की पटकथा से कम नहीं है. पटना में एक 65 वर्षीय महिला जिन्हें लोग प्यार से अम्मा कहते हैं, ने अपनी मेहनत से व्यापार जगत में एक मिसाल पेश की है. देवनी देवी ने साल 2003 में महज 20 रुपए की टिफिन सर्विस से अपने काम की शुरुआत की थी. आज उनका 'अम्मा किचन' महीने में लगभग 1 से 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर रहा है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

20 रुपए से करोड़ों के टर्नओवर तक का सफर

अम्मा के बिजनेस की शुरुआत बहुत ही साधारण तरीके से हुई थी. पटना में बच्चों की पढ़ाई के दौरान अकेलेपन से बचने के लिए उन्होंने टिफिन सर्विस शुरू की. शुरुआत में वह केवल 15-20 छात्रों को खाना खिलाती थीं और एक टिफिन के बदले 20 रुपए लेती थीं. धीरे-धीरे उनके हाथ के स्वाद की चर्चा पूरे शहर में फैल गई और ऑर्डर्स की संख्या बढ़ती चली गई.

कोरोना काल की चुनौती और 'क्लाउड किचन' का आइडिया

काम अच्छा चल रहा था, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान अम्मा को बड़ा झटका लगा. काम बंद हो गया और वह खुद भी बीमार पड़ गईं. इस मुश्किल समय के बाद, उन्होंने दिल्ली में अपने बेटे के पास रहने के दौरान 'क्लाउड किचन' के बारे में जाना. पटना लौटकर उन्होंने साल 2023 में नए सिरे से ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम शुरू किया. हालांकि पहले एक महीने तक कोई ऑर्डर नहीं आया, लेकिन जब ऑर्डर्स आने शुरू हुए तो फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

150 व्यंजनों का स्वाद और 25 लोगों को रोजगार

आज अम्मा किचन में 150 से अधिक प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाते हैं. अम्मा खुद सुबह 6 बजे किचन में पहुंच जाती हैं और मसालों की शुद्धता की निगरानी करती हैं. उनके इस स्टार्टअप से आज 25 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है. जोमैटो और स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी उनका किचन काफी लोकप्रिय है और उन्हें कई अवार्ड्स भी मिल चुके हैं.

बड़े नेताओं और आयोजनों के लिए पसंदीदा

अम्मा बताती हैं कि अब उनके पास न केवल व्यक्तिगत ऑर्डर्स आते हैं, बल्कि बड़े नेताओं, सरकारी दफ्तरों और शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए भी बल्क ऑर्डर्स की बुकिंग रहती है. 65 वर्ष की आयु में भी उनका जज्बा युवाओं को प्रेरित करने वाला है.

यहां देखें वीडियो

'बाबा मेरा राजनीतिक फ्यूचर देख लीजिएगा...', तेज प्रताप ने धीरेंद्र शास्त्री से वीडियो कॉल पर पूछा सवाल, फिर मिला ये जवाब! देखें वीडियो

    follow google news