खान सर विवाद के आरोपी और रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध मौत पप्पू यादव ने उठाए सवाल

अनिकेत कुमार

14 Jun 2026 (अपडेटेड: Jun 14 2026 1:06 PM)

Prince Yadav Death: पटना में खान सर और रोशन आनंद के बीच चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. कोचिंग सेंटर पर हमले के आरोपी और रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं और जांच पर सबकी नजरें टिक गई हैं.

रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध मौत
रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध मौत
Google CTA

Gyan Bindu Coaching Director Brother: बिहार की राजधानी पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के बीच चल रहा विवाद पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है. इन दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस पूरे विवाद के बीच अब नेपाल से एक ऐसी हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में आरोपी और रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.

Read more!

नेपाल के होटल में मिली प्रिंस की लाश

आपको बता दें कि पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद प्रिंस अपने 6 से 7 दोस्तों के साथ नेपाल में जाकर रह रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक देर रात नेपाल के विराटनगर में एक होटल के भीतर बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में प्रिंस की मौत हो गई. फिलहाल मौत की असली वजह का पता नहीं चल पाया है.

सांसद पप्पू यादव ने उठाए सवाल और जताई हत्या की आशंका

प्रिंस की मौत की खबर सामने आते ही बिहार की राजनीति और सोशल मीडिया पर भी हलचल तेज हो गई है. निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस घटना पर गहरे सवाल उठाए हैं. पप्पू यादव ने लिखा कि ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के विराटनगर में हत्या अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि नेपाल प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और हत्यारों पर तुरंत कार्रवाई की जाए. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि एक भाई जेल में है और दूसरे की हत्या हो गई.

रहस्यमयी मौत के बाद आगे की जांच पर टिकी नजरें

खान सर और रोशन आनंद के विवाद में प्रिंस की मौत ने अब एक नया और रहस्यमयी मोड़ ला दिया है. आरोपी प्रिंस की मौत किन कारणों से हुई और होटल के कमरे में उस रात क्या हुआ था यह अभी भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है. बहरहाल इस बड़ी जानकारी के सामने आने के बाद अब हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस और नेपाल प्रशासन की जांच में आगे क्या कुछ सच निकलकर सामने आता है.

यह भी पढ़ें: खान सर-रोशन आनंद विवाद में नया CCTV फुटेज आया सामने... गोलियों की आवाज सुनते ही गर्ल्स हॉस्टल में मची थी भगदड़, देखें वीडियो