खान सर-रोशन आनंद विवाद में नया CCTV फुटेज आया सामने... गोलियों की आवाज सुनते ही गर्ल्स हॉस्टल में मची थी भगदड़, देखें वीडियो

Khan Sir Patna: पटना के चर्चित खान सर और रोशन आनंद विवाद में अब नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में कथित फायरिंग के बाद गर्ल्स हॉस्टल में अफरा-तफरी और छात्राओं की भगदड़ दिखाई दे रही है. इस नए वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है और जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

खान सर-रोशन आनंद विवाद में नया CCTV वीडियो आया सामने
खान सर-रोशन आनंद विवाद में नया CCTV वीडियो आया सामने
Google CTA

Khan Sir News: बिहार की राजधानी पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर 2 जून रात हुई गोलीबारी का सोशल मीडिया पर एक नया सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है. वायरल हो रहे इस नए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही खान सर और रोशन आनंद के गार्ड्स के बीच विवाद बढ़ा, गोलियां चलने लगीं.