नशे में धुत चाचा की फर्राटेदार इंग्लिश देख चकराया सिर, खुद को बताया IIT कानपुर का छात्र; वायरल वीडियो ने मचाई धूम

Patna viral video: पटना में नशे में धुत एक व्यक्ति का इंग्लिश बोलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खुद को IIT कानपुर का छात्र बताने वाले इस शख्स ने ब्रह्मांड, इतिहास और राजनीति पर फर्राटेदार अंग्रेजी में बातें कीं. जानिए इस वायरल वीडियो की पूरी कहानी.

Patna viral video
Patna viral video

अनिकेत कुमार

follow google news

बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं जो सिस्टम पर सवाल भी खड़े करते हैं और मनोरंजन का तड़का भी लगाते हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां नशे में धुत एक चाचा का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चाचा जिस अंदाज में अंग्रेजी (English) बोल रहे हैं, उसे सुनकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं. आइए विस्तार से जानते है वायरल वीडियो की पूरी कहानी.

Read more!

'ब्रह्मा और विष्णु मेरे ही रूप हैं...'

वीडियो की शुरुआत में ही चाचा ब्रह्मांड के रहस्यों पर अंग्रेजी में ज्ञान देते नजर आते हैं. वह कहते हैं, 'The master of death, it means I am owner of this universe. Brahma and Vishnu, both are my own form(मृत्यु का स्वामी, इसका मतलब है कि मैं इस ब्रह्मांड का मालिक हूं. ब्रह्मा और विष्णु, दोनों मेरे ही रूप हैं).' चाचा के इस आत्मविश्वास और भारी-भरकम अंग्रेजी शब्दों ने वहां मौजूद लोगों और कैमरामैन को भी दंग कर दिया.

IIT कानपुर से बीटेक का दावा

जब कैमरामैन ने उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा, तो चाचा ने दावा किया कि वह IIT कानपुर से बीटेक (B.Tech) कर चुके हैं. हालांकि, उनकी बातों में कितनी सच्चाई है यह कहना मुश्किल है, लेकिन जिस तरह से वह इतिहास, भूगोल और राजनीति पर अंग्रेजी में चर्चा कर रहे थे, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. कृष्ण सिंह को 'बिहार का दूसरा सरदार वल्लभभाई पटेल' तक बता दिया.

आनंद फिल्म का डायलॉग और किशोर दा का गाना

चाचा का टैलेंट यहीं खत्म नहीं हुआ. उन्होंने अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की मशहूर फिल्म 'आनंद' का कालजयी डायलॉग भी सुनाया- 'बाबू मोशाय, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं.' इसके बाद चाचा के भीतर किशोर कुमार की आत्मा जाग उठी और उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में गाना भी सुनाया, 'यार हमारी बात सुनो, ऐसा एक इंसान चुनो...'.

शराबबंदी पर सवाल?

कैमरामैन ने जब धीरे से पूछा कि क्या आपने कुछ पिया है? तो चाचा ने बड़े ही रॉयल अंदाज में जवाब दिया, 'Are you drinking something or not? That is my best favorite... Lord save!'. शराबबंदी वाले बिहार में चाचा की यह देसी महक और ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी वाली जुगलबंदी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग इस वीडियो को देखकर मजे भी ले रहे हैं और पूछ भी रहे हैं कि आखिर बिहार में शराबबंदी के बावजूद चाचा का 'जोश' इतना हाई कैसे है?

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: 'मुझे और मेरे पति को कुछ हुआ तो…', बालिका गृह से रिहा युवती का वीडियो हो रहा वायरल

    follow google news