पटना में 65% आरक्षण की मांग पर बड़ा बवाल: J.P. गोलंबर पर टूटी बैरिकेडिंग, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की

अनिकेत कुमार

• 05:24 PM • 08 Sep 2026

पटना में आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता अमर आजाद के नेतृत्व में भारी हंगामा हुआ. सीएम हाउस और राजभवन का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर रोक लिया. धक्का-मुक्की और ड्रामे के बाद कई लोग हिरासत में लिए गए.

NewsTak
Google CTA

मंगलवार को पटना में आरक्षण बढ़ाने के मांग पर जबरदस्त हंगामा हुआ. कांग्रेस नेता अमर आजाद के नेतृत्व में हजारों लोग सड़क पर उतर गए. आरक्षण बढ़ाने की मांग के साथ प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से चलकर सीएम हाउस और राजभवन पंहुचने वाले थे. गांधी मैदान गेट नम्बर 10 से जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़े जेपी गोलम्बर पर पुलिस ने बेरिकेडिंग की मदद से इन्हें रोक दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेडिंग को तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया.

Read more!

30 मिनट ताक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

इसके बाद प्रदर्शनकारी मुख्य सड़क को छोड़ साइड से होटल मौर्य के सामने से निकलने लगे. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बांस के बैरिकेडिंग का इस्तेमाल किया. जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई. इस दौरान प्रोटेस्ट को लीड कर रहे अमर आजाद की तबीयत भी खराब हो गई जिसके बाद पुलिस वालों ने ही उन्हें पानी पिलाकर होश में लाया. तकरीबन 30 मिनट ताक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलने के बाद पुलिस ने अमर आजाद समेत कई लोगों को हिरासत में लिया जिसके बाद आंदोलन खत्म हुआ.

क्या बोले नेता?

आंदोलन को लीड कर रहे नेता अमर आजाद ने कहा कि आरक्षण हमें खैरात में नहीं मिली है. हम बहुजनों की संख्या 85 फीसदी है, हमारे आरक्षण को बढ़ा कर 65% किया जाएं. अभी भी देश में हमारे समाज के लोग IAS और IPS बनते है तो उन्हें उतनी इज्जत नहीं दी जाती है. इसके बावजूद दलित समाज को मिलने वाले आरक्षण का विरोध करते है.

पप्पू यादव अचानक बीच मझधार में फंसे, नाव का इंजन भी बंद, ऐसे हुए रेस्क्यू !