पटना में खान सर के कोचिंग के बाहर हुए हमले का एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज आया सामने, अब होगा बड़ा खुलासा!

Khan Sir Coaching CCTV: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले का एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज सामने आया है. वीडियो में हमलावरों द्वारा पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना दिखाई दे रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है. जानिए खान सर कोचिंग विवाद, CCTV फुटेज और पुलिस जांच से जुड़ी पूरी कहानी.

CCTV Footage Patna
CCTV Footage Patna

अनिकेत कुमार

follow google news

बीती रात को बिहार की राजधानी पटना उस वक्त दहल गई, जब मशहूर टीचर खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ. खान सर के मुताबिक मंगलवार रात को जब वे ऑनलाइन बैच की क्लास ले रहे थे, तभी अचानक से हमलावरों ने उनकी कोचिंग पर धावा बोल दिया. इसी बीच अब हमले का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. पुलिस इस सीसीटीवी के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही पूरी कहानी सामने आ सकती है. आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी और साथ ही सीसीटीवी फुजेट में क्या-कुछ दिखा.

Read more!

पहले जानिए पूरा मामला?

घटना पटना के प्रमुख शैक्षणिक केंद्र माने जाने वाले मुसल्लहपुर हाट इलाके से सामने आई है और यहीं पर खान सर का कोचिंग सेंटर भी है. मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 10 बजे खान सर ऑनलाइन बैच की क्लास ले रहे थे, तभी हमला हुआ. जैसे हुई घटना हुई, वहां पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और लोगों की भीड़ खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर जमा हो गए.

मामले का एक्सक्लूसिव फुटेज आया सामने

अब इस घटना से जुड़ी एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को साफ-साफ देखा जा सकता है. सीसीटीवी वीडियो के आधार पर कहा जा रहा है कि, ज्ञान बिंदु कोचिंग के गार्ड परिसर में घुसकर मारपीट करता है. वीडियो में वह अकेला नहीं है बल्कि उसके साथ कई और लोग भी दिख रहे है जो कि कोचिंग स्टाफ और छात्रों के साथ हाथापाई कर रहे है.

2 मिनट 35 सेकेंड के वीडियो में देखा जा रहा है कि, ज्ञान बिंदु कोचिंग का एक शख्स खान सर के कोचिंग परिसर में आता है और गार्ड को जबरदस्ती बाहर की ओर ले जाता है. उस वक्त गार्ड उसे रोकता है लेकिन फिर भी वह जबरदस्ती उसे बाहर लेकर जाते है. तभी कुछ और लोग आ जाते है और मारपीट शुरू कर देते है. देखते ही लोग खान सर के लगे बैनर गेट को नीचे गिरा देते है और बैनर को फाड़ने लगते है. इसी दौरान एक शख्स मुंह पर मास्क लगाकर और गमछे से अपनी पहचान छिपाते हुए अंदर आता है और पत्थर फेंकता है. फिर एक के बाद एक कई लोग ईंट और पत्थर मारने लगते है. 

पुलिस ने दी ये जानकारी

इस घटना को लेकर खान सर ने पहले दावा किया था कि उनकी कोचिंग पर 8-10 राउंड फायरिंग हुई थी. लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि घटना के वक्त ऐसा माहौल बन गया था कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है. उन्होंने वहीं बातें बताई जो उनके गार्ड ने उन्हें बताई थी. वहीं पुलिस ने भी गोलीबारी की घटना से साफ इनकार कर दिया है. पुलिस के मुताबिक रात को जैसे ही मामले की सूचना मिली वो मौके पर पहुंच गई थी. जांच करने पर पता चला की ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े 15-20 लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ की है. आरोपियों की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई भी जारी है.

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग हुई थी या नहीं? पुलिस के इस खुलासे ने पलट दी पूरी कहानी

    follow google news