'न मानोगे, बेटी गई बेटा भी मरेगा...', पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद परिजनों को मिली धमकी

Patna NEET student death case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. छात्रा के परिजनों को लगातार धमकी भरे पर्चे मिलने से डर का माहौल है. मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही है, जबकि प्रशासन सुरक्षा का दावा कर रहा है. आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी.

Patna NEET student death case update
पटना के नीट छात्रा की मौत मामले में परिवार को मिली धमकी भरी पर्ची(तस्वीर- न्यूज तक)

सैयद मुशर्रफ इमाम

follow google news

बिहार की राजधानी पटना से सामने आई नीट छात्रा केस दिन प्रतिदन गंभीर होते जा रहा है. 11 जनवरी को शंभू गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा की मौत को अब 1 महीने से ज्यादा हो गए है लेकिन अभी भी इसकी जांच जारी है और इसे लेकर राजनीतिक गलियारों भी गर्म है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच CBI कर रही है. लेकिन इसी बीच दावा किया जा रहा हैकि मृत छात्रा के परिजनों को धमकी भरा एक पर्चा मिला है, जिसके बाद फिर हड़कंप मचा हुआ है. धमकी मिलने के बाद परिजन दहशत में है और डर के माहौल में जी रहे है.

Read more!

मंगलवार को मिला धमकी भरा पर्चा

आपको बता दें कि छात्रा जहानाबाद की रहने वाली थी और पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट एग्जाम की तैयारी कर रही थी. मौत के 1 महीने बाद अब उसके परिवार वालों को धमकी भरा पर्चा मिला है. परिजनों के मुताबिक शनिवार यानी 14 फरवरी को पहली बार उनके घर के किचन में किसी ने एक धमकी भरा पर्चा फेंका था. इसके बाद फिर बीते कल यानी 17 फरवरी को फिर से एक धमकी भरा पर्चा फेंका गया. खाना बनाने के दौरान परिवार के किसी सदस्य की नजर इस पर्चे पर पड़ी.

दोनों पर्ची में लिखी है ये बातें

14 और 17 फरवरी को मिली पर्चियों में धमकी लिखी हुई है. 14 फरवरी को फेंकी गई पर्चे में लिखा हुआ कि, 'ज्यादा न बन. सब मारा जाएगा. सबके जान मारेंगे. वहीं 17 फरवरी को फेंकी गई पर्ची में उनके बेटे को मारने की बात है, जिसमें लिखा हुआ है 'न मानोगे...बेटी गई बेटा भी मरेगा 2 दिन में'. इन पर्चियों को देखकर साफ लगता है कि यह किसी बच्चे ने लिखी है. हालांकि इस धमकी के बाद परिवार के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.

छात्रा के पिता ने प्रशासन को बताया निष्क्रिय

वहीं इस मामले में नीट छात्रा के पिता ने कहा है कि, आज भी धमकी भरा पर्चा मिला है और 2-3 दिन पहले भी मिला था. दोनों में लगभग वहीं बातें लिखी गई है. उनका कहना है कि यह मामला ग्रामीण परिवेश से जुड़ा हुआ है और यह बच्चे द्वारा लिखा गया है तो इसमें कोई बड़े-बड़े लोगों का हाथ है. मैंने प्रशासन को पहला पर्चा दे दिया है लेकिन प्रशासन निष्क्रिय है और इसमें कोई दो राय नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार के SIT वाले जैसे प्रताड़ित कर रहे थे और प्रशासन के लोग कुछ नहीं कर रहे है.

'हम लोग डरे हुए हैं...'

छात्रा के पिता ने यह भी कहा है कि, यहां चौकीदार है और दो लाठी-डंडे लेकर आरक्षी भी है. लेकिन हमें लगातार धमकियां मिल रही है और हम लोग डरें, सहमें हुए है. उन्होंने कहा है कि सरकार कहती है हम सुरक्षा दे रहे हैं लेकिन सब कुछ इसके विपरित हो रहा है. 

वहीं इस मामले में जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाने के SHO राहुल कुमार ने बताया कि परिवार के शिकायत के बाद सुरक्षा के इंतजाम किए गए है. उन्होंने साफ कहा है कि वे इस मामले की जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.

यह खबर भी पढ़ें: शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने बढ़ाया जांच का दायरा, जहानाबाद पहुंचने के बाद सामने आई ये जानकारी

    follow google news