शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड: पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने बढ़ाया जांच का दायरा, जहानाबाद पहुंचने के बाद सामने आई ये जानकारी

NEET student death case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. टीम छात्रा के पैतृक घर जहानाबाद पहुंचकर परिवार से पूछताछ कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है. जानिए मामले से जुड़े सारे अपडेट्स.

ADVERTISEMENT

Patna hostel case update
Patna hostel case update
google news

बिहार की राजधानी पटना में नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक होनहार छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. पिछले महीने पटना के 'शंभू गर्ल्स हॉस्टल' में यह छात्रा बेसुध पाई गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों द्वारा हत्या और दुष्कर्म जैसी गंभीर आशंकाएं जताए जाने के बाद, बिहार सरकार ने जन-आक्रोश और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 31 जनवरी को इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी थी. अब सीबीआई ने इस 'सस्पेंस' से पर्दा उठाने के लिए अपनी जांच की गति तेज कर दी है. हॉस्टल की बारीकी से जांच करने के बाद, सीबीआई की टीम अब छात्रा के पैतृक गांव जहानाबाद पहुंची है, ताकि मौत के पीछे छिपे उन सुरागों को तलाशा जा सके जो अब तक स्थानीय पुलिस की पहुंच से दूर रहे हैं.