पटना में एक और छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, कोचिंग के लिए आई लेकिन छत से गिरी, CCTV में कैद पूरी घटना

Patna Student Death Case: पटना के फुलवारी शरीफ में कोचिंग पढ़ने गई इंटर की छात्रा की छत से गिरकर संदिग्ध मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम सबूत जुटा रही है. विस्तार से जानिए इस मामले की पूरी कहानी.

Patna Student Death Case
कोचिंग गई छात्रा की छत से गिरकर मौत(तस्वीर- न्यूज तक)

मनोज कुमार सिंह

follow google news

बिहार में अभी NEET छात्रा की मौत का मामला अभी तक सुलझा भी नहीं की एक और नया मामला सामने आया है. बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में इंटर की छात्रा की कोचिंग सेंटर की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत मामले में एक बार फिर इलाके में हड़कंप मचा दिया है. छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है. वहीं इस मामले में मौत से पहले का एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिससे मामले ने एक नया मोड़ लिया है. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

मामला पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत एम्स गोलंबर के पास एक कोचिंग सेंटर से सामने आया है. यहां इंटर की कोचिंग जाने वाली एक छात्रा की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा का घर कोचिंग से 2 किलोमीटर दूर है और वह पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी. इसी बीच गुरुवार को वह कोचिंग के लिए पहुंची लेकिन चंद मिनटों के बाद उसकी छत से गिरकर मौत हो गई. इसके बाद उसने आनन-फानन में पटना एम्स लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतका के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं इस मामले में मृतका के भाई प्रियांशु ने कहा है कि यह हत्या है. प्रियांशु के बताया कि कोचिंग से कॉल आया था कि आपकी बहन चक्कर खाकर गिर गई है और इलाज के पटना एम्स में भर्ती है. प्रियांशु ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी और फिर सभी पटना एम्स पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. फिर वे लोग छात्रा की शव लेकर दाह संस्कार की तैयारी करने लगे.

लेकिन इसी बीच परिजनों ने छात्रा के शरीर पर चोट का निशान देखा और इसे देखते ही हमने पुलिस को सूचना दिया. प्रियांशु ने साफ कहा है कि दो लड़के मेरी बहन को कोचिंग के तीसरे तल्ले पर ले गए और वहां से नीचे फेंक दिया. प्रियांशु सहित पूरे परिवार ने इसे हत्या करार दिया है और दावा किया है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है.

छात्रा के पिता ने कही ये बात

वहीं छात्रा के पिता सत्येंद्र राय ने बताया कि, मेरी बच्ची सुबह 8 बजे ऑटो से कोचिंग पढ़ने गई थी. जब वह कोचिंग पहुंची तो पीछे से तीन लड़का छत पर गया और जबरदस्ती मेरी बच्ची को तीसरे तल्ले पर ले गया और वहां मारकर छत से गिरा दिया. सत्येंद्र यादव ने कहा कि मेरी बच्ची के गला, कमर और हाथ में निशान है. उसकी हत्या की गई है.   

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?

छात्रा के परिजन जिस सीसीटीवी के आधार पर हत्या की बात कर रहे है उसमें साफ दिख रहा है कि लड़की कोचिंग में सीढ़ियों से ऊपर की ओर जा रही है. उसके पीछे एक लड़का है. फिर कुछ सेकेंड बाद दूसरा लड़का भी सीढ़ियों से ऊपर आता है. उन दोनों के ऊपर जाने के बाद लड़की नीचे गिरती हुई दिखाई दे रही है. फिर दोनों लड़के सीढ़ियों से वापस नीचे आते है और वहां से भाग जाते हैं. फिलहाल इस सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत और परिवार द्वारा हत्या के आरोप के बाद मामला और गंभीर हो गया है. फुलवारी शरीफ SDPO 1 सुशील कुमार ने बताया कि, घटनास्थल को सुरक्षित किया है और FSL की टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है. पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी हुई उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही सीसीटीवी, कोचिंग संस्थान के संचालक और अन्य मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है. साथ ही तीन लोगों को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है.

सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहीं न्याय दिलाने की बात

इस मामले में सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने छात्रा की उम्र 16 साल बताया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर FSL की टीम सहित डॉग एस्कॉर्ट की टीम पहुंच गई है. तमाम चीजों की बारीकी से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है. इसके अलावा उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने की बात भी कही है.

राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी पर कसा तंज

अब इस मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार को घेर लिया है. उन्होंने कहा कि, जिसने भी लड़की तो छत से फेंका है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि, पुलिस क्या कर रही है? रोज हत्या-अपहरण-बलात्कार ह रहा है. राबड़ी ने आगे सरकार को घेरते हुए कहा कि, सम्राट चौधरी ने कहा था कि अपराध नहीं रुकेंगे तो एक दिन में इस्तीफा दे देंगे, लेकिन दे कहां रहे है.

यहां देखें खबर का वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: Shambhu Girls Hostel Case: DGP आवास के अंदर आखिर क्या हुआ कि बाहर आते ही बिलख पड़ी मां, पुलिस पर ही लगा दिए आरोप

    follow google news