Shambhu Girls Hostel Case: DGP आवास के अंदर आखिर क्या हुआ कि बाहर आते ही बिलख पड़ी मां, पुलिस पर ही लगा दिए आरोप

Shambhu Girls Hostel Mamla: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात के बाद मृतका के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

Shambhu Girls Hostel Case Update
Shambhu Girls Hostel Case Update
google news

बिहार की राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट (NEET) छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब बिहार पुलिस के लिए गले की फांस बनता जा रहा है. शुक्रवार को बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने छात्रा के परिजनों से मुलाकात की. डीजीपी आवास से बाहर निकलते ही छात्रा के माता पिता का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.