पवन सिंह का राज्यसभा जाना तय? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद 'पावरस्टार' ने दिए बड़े संकेत

Pawan Singh Rajya Sabha: भोजपुरी इंडस्ट्री में पावरस्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद पवन सिंह के बयान ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. क्या NDA उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी में है? जानें पूरी राजनीतिक पृष्ठभूमि और संभावित समीकरण.

Pawan Singh Rajya Sabha News
Pawan Singh Rajya Sabha News

हर्षिता सिंह

follow google news

बिहार में इन दिनों राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां अपने चरम पर है. कहा जा रहा कि इस बार NDA महागठबंधन को क्लीन स्वीप कर सकता है, हालांकि 5वीं सीट पर अभी तक स्थिति क्लियर नहीं हुआ है. इसी बीच भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के राज्यसभा जाने की खबरें एक बार फिर तेज हो गई हैं. हाल ही में पवन सिंह ने बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद जब पवन सिंह बाहर निकले, तो उनका आत्मविश्वास और बॉडी लैंग्वेज बहुत कुछ बयां कर रही थी. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.

Read more!

'जो मालिक चाहेंगे, वही होगा'

नितिन नवीन से मुलाकात के बाद जब पवन सिंह बाहर निकले, तो मीडिया ने उनसे राज्यसभा सीट को लेकर सीधा सवाल किया। पहले अक्सर ऐसे सवालों को टाल जाने वाले पवन सिंह इस बार काफी आत्मविश्वास में दिखे। उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि, 'जो मालिक चाहेंगे, वही होगा.' उन्होंने आगे कहा कि वह पार्टी के एक अनुशासित कार्यकर्ता हैं और उन्हें जो भी जिम्मेदारी (दायित्व) दी जाएगी, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे. पवन सिंह का यह जोश इशारा कर रहा है कि उनके राज्यसभा जाने की पटकथा लिखी जा चुकी है.

बिहार चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका

पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के पीछे सबसे बड़ी वजह साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका मानी जा रही है. पवन सिंह ने शाहाबाद के इलाके में बीजेपी के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाकर प्रचार किया था. राजपूत और कुशवाहा समीकरण को साधने में उनकी भूमिका अहम रही, जिससे बीजेपी को बंपर जीत हासिल हुई. माना जा रहा है कि पार्टी अब उन्हें इसी कड़ी मेहनत का इनाम देने जा रही है.

मनोज तिवारी और गुंजन सिंह ने भी दिए थे संकेत

पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा केवल अटकलें नहीं हैं. इससे पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी कहा था कि पार्टी ने पवन सिंह के लिए कुछ 'बड़ा' सोचा है. भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने भी सार्वजनिक रूप से पवन सिंह के राज्यसभा जाने की बात कही थी. नितिन नवीन से इस मुलाकात ने अब इन तमाम दावों पर मुहर लगा दी है.

युवाओं के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग का मिलेगा फायदा?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी पवन सिंह जैसे लोकप्रिय चेहरे को आगे बढ़ाकर युवाओं और भोजपुरी भाषी वोट बैंक पर अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है. पवन सिंह की रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ और उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग बीजेपी के लिए एक बड़ा 'प्लस पॉइंट' साबित हो सकती है.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: सीमांचल बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश? अमित शाह के 3 दिवसीय दौरे पर मची खलबली; क्या बिहार-बंगाल का भूगोल बदलने वाला है?

    follow google news