भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आए दिन अपनी निजी जिंदगी और लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है. बीते महीने उनके बर्थडे पर भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह के काफी क्लोज दिख रहे थे. अब एक बार फिर पवन सिंह सोशल मीडिया पर छाए हुए है और इस बार भी वजह शादी है. पवन सिंह यहां स्टेज पर सरेआम एक लड़की को शादी का ऑफर दे रहे हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
पवन सिंह ने ऑन स्टेज लड़की को दिया शादी का ऑफर
बताया जा रहा है कि पवन सिंह का जो नया वीडियो वायरल हो रहा है वह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर महोत्सव का है. यहां पवन सिंह और महिमा सिंह की केमिस्ट्री एक बार फिर नजर आई और दोनों काफी नजदीक भी दिखाई दिए. इसके अलावा पवन सिंह ने यहां ऑन स्टेज एंकर को शादी का प्रपोजल भी दे दिया. दरअसल जब पवन सिंह ने एंकर से शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि लड़का ढूंढ रही हूं और कुछ खूबियां भी बताई. इस पर पवन सिंह ने अपने से जोड़ कर सारी खूबियां साबित करने लगे. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में क्या कुछ?
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में पवन सिंह और एंकर की बातचीत है.
पवन सिंह- आपकी शादी हो गई है?
एंकर- जी अभी तो नहीं. लड़का ढूंढ रही हूं... सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारु, संस्कारी और कमाऊ. कोई हो तो बताओ.
पवन सिंह- कोई हो तो क्या बताना...सामने दिख रहा हैं, आप देख लीजिए, चुन लीजिए, इसमें क्या है...क्या नहीं है...किस चीज की कमी है यह भी बता दीजिए...सांवला हूं, काला हूं, कमासुत(कमाने वाला) हूं ही... सुंदर नहीं हूं, संस्कार है, टिकाऊ हूं...फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भइया, सिर्फ वारंटी...
यहां देखें वायरल वीडियो
महिमा सिंह से भी जुड़ चुका है नाम
ज्योति सिंह के साथ तलाक के बीच पवन सिंह का नाम मिस्ट्री गर्ल 'महिमा सिंह' के साथ लगातार जुड़ रहा है. इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब 5 जनवरी को पवन सिंह के बर्थडे के मौके पर उनका वीडियो वायरल हुआ. दरअसल उस वायरल वीडियो में पवन सिंह झूमते नजर आ रहे थे और साथ ही उन्हें महिमा सिंह संभालते नजर आ रही थी. महिमा सिंह के हाथ में चूड़ी और माथे में सिंदूर के अलावा उनकी पवन सिंह के साथ नजदीकी ने हर जगह पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा छेड़ दी थी.
ADVERTISEMENT

