भोजपुरी इंडस्ट्री के 'पावरस्टार' पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ और अपनी शादियों को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं. लेकिन इस बार वजह कोई कंट्रोवर्सी नहीं, बल्कि एक बेहद चौंकाने वाली भविष्यवाणी बनी है.OTT प्लेटफॉर्म के पॉपुलर रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के मंच पर पहुँचीं आध्यात्मिक गुरु राधे मां ने पवन सिंह की शादी को लेकर एक ऐसा दावा कर दिया, जिसे सुनकर शो की होस्ट भारती सिंह समेत वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए.
ADVERTISEMENT
राधे मां की भविष्यवाणी: 'पवन सिंह रचाएंगे तीसरी शादी'
शो के दौरान जब बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, तो राधे मां ने पवन सिंह की ओर इशारा करते हुए उनकी तीसरी शादी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी.राधे मां ने दावा किया कि पवन सिंह की जिंदगी में एक बार फिर से शहनाइयां बजेंगी और वे 45 साल की उम्र में अपनी तीसरी शादी करेंगे. राधे मां का यह बयान आते ही सेट पर मौजूद दर्शक और टीवी सेलिब्रिटीज एक पल के लिए सन्न रह गए.
भारती सिंह का फनी और हैरान कर देने वाला रिएक्शन
राधे मां की यह भविष्यवाणी सुनते ही शो की मशहूर होस्ट और कॉमेडियन भारती सिंह का रिएक्शन देखने लायक था. भारती सिंह ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि पवन सिंह की जिंदगी में पहले ही इतनी उथल-पुथल चल रही है और अब तीसरी शादी की बात सुनकर तो उनका दिमाग ही घूम गया है.भारती सिंह के इस रिएक्शन और राधे मां के दावे का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
पहले से चर्चा में रहा है पवन सिंह का शादीशुदा जीवन
आपको बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह का असमय निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. हालांकि, बीते कुछ समय से ज्योति सिंह के साथ उनका विवाद और तलाक का मामला कोर्ट और मीडिया के गलियारों में काफी चर्चा में रहा है.ऐसे में 'भोजपुरी बवाल' के सेट पर राधे मां द्वारा की गई तीसरी शादी की इस भविष्यवाणी ने भोजपुरी सिनेमा और पवन सिंह के फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है.
यहां देखें वीडियो
ब्रेकअप और तलाक के दर्द पर छलके पवन सिंह के आंसू, बयां किया हाल ए दिल
ADVERTISEMENT


