Bankipur में जीत के बाद Prashant Kishor को मिठाई से तौला

सैय्यद अलमदार हुसैन रिजवी

14 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 14 2026 2:39 PM)

बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर को समर्थकों ने मिठाइयों से तौला. PK ने कहा- भरत तिवारी एनकाउंटर पर मुआवजा नहीं, गोली चलाने का आदेश देने वालों पर कार्रवाई चाहिए.

Prashant Kishor
Prashant Kishor
Google CTA

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मजबूत गढ़ को ध्वस्त कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर जब अपने क्षेत्र पहुंचे, तो समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. तस्वीरों में समर्थकों ने तराजू के एक तरफ प्रशांत किशोर को बिठाकर दूसरी तरफ मिठाइयों से तौला.

Read more!

जीत के जश्न के बीच प्रशांत किशोर ने राज्य सरकार, गृह विभाग और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला.

क्या बोले प्रशांत किशोर?

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों को बिहार में लोकतंत्र के पुनर्जीवन का संकेत बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में भाजपा की हार ने सिर्फ भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने की शुरुआत नहीं की है, बल्कि राज्य में एनकाउंटर की बातें ही बंद करा दी हैं. अब सम्राट चौधरी में यह बोलने की हिम्मत नहीं बची है कि जाति या गमछा देखकर गोली मारो. यह बांकीपुर के जनादेश का सीधा असर है.

'कंपनसेशन और नौकरी इंसाफ नहीं'

भरत तिवारी के परिजनों को सरकार द्वारा मिली नौकरी और मुहावजे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह परिवार का हक है, लेकिन इसे 'इंसाफ' नहीं कहा जा सकता.

पीके ने मांग उठाई कि जिन पुलिसकर्मियों और आला अधिकारियों ने गोली चलाई और गोली चलाने का आदेश दिया, उन पर सख्त कार्रवाई और सजा होनी चाहिए.

गृह विभाग, एसटीएफ और तत्कालीन गृह मंत्री की भूमिका की न्यायिक जांच रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए.

सरकार अगर एक परिवार को मुआवजा और नौकरी दे रही है तो बंटी यादव समेत एनकाउंटर में मारे गए अन्य युवाओं के परिजनों को भी वही सहूलियत मिले, वर्ना यह महज राजनीति है.

तेजस्वी पर क्या बोले PK?

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा छात्रों के मुद्दे पर किए जा रहे राजभवन मार्च पर चुटकी लेते हुए प्रशांत किशोर ने कटाक्ष किया, प्रशांत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी यूरोप घूमकर वापस आए हैं, अब थोड़ा मौसम ठंडा और गर्मी कम हुई है तो उन्हें सड़क पर आना ही चाहिए.

BJP के मजबूत किले को 19 हजार से ज्यादा वोटों से ढहाया
गौरतलब है कि बांकीपुर सीट को भाजपा का अभेद्य किला माना जाता था. उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी के प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 19,000 से अधिक वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी है. विधायक बनने के बाद क्षेत्र में पहुंचे पीके को देखने और बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा.

TRE-4 को लेकर युवक ने सीएम सम्राट को रोककर भीड़ में पूछ लिया सवाल, आश्वासन के बाद बढ़े आगे