विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर की पहली राखी, बांकीपुर में बहनों ने बांधी राखी

बांकीपुर के विधायक और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार रक्षाबंधन का पर्व मनाया. जन सुराज कार्यालय में हजारों बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा. इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने पटना की ट्रैफिक व्यवस्था और सूखे नशे के खिलाफ मुख्य सचिव व डीजीपी के साथ हुई बैठक के अहम फैसलों की जानकारी दी.

NewsTak
Google CTA

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से नए विधायक बने प्रशांत किशोर के लिए इस बार का रक्षाबंधन पर्व बेहद खास और यादगार रहा. विधायक बनने के बाद यह उनका पहला रक्षाबंधन उत्सव था, जिसे उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं और बहनों के बीच जन सुराज के कार्यालय में धूमधाम से मनाया.

Read more!

इस दौरान जन सुराज कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल नजर आया, जहां हजारों की संख्या में पहुंचीं बहनों ने प्रशांत किशोर का तिलक कर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु व सफलता की कामना की. बहनों के इस अपार स्नेह और आत्मीयता को देखकर प्रशांत किशोर भी काफी भावुक और खुश नजर आए.

पटना ट्रैफिक में बड़े सुधार की तैयारी

बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाने के अलावा, प्रशांत किशोर ने बांकीपुर और पूरे पटना शहर के विकास और नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर की गई पहलों की जानकारी साझा की. उन्होंने हाल ही में बिहार के मुख्य सचिव (Chief Secretary), पुलिस महानिदेशक (DGP), पटना नगर निगम आयुक्त, शहरी विकास और परिवहन विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक का ब्योरा दिया.

प्रशांत किशोर ने बताया कि पटना की सबसे बड़ी समस्या यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एक महीने के भीतर अंतर-विभागीय समन्वय कार्यशाला आयोजित की जाएगी. इस योजना में केवल राज्य के संसाधन ही नहीं, बल्कि IIT मद्रास जैसी देश की प्रमुख तकनीकी संस्थाओं और विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा, ताकि पटना के लिए एक आधुनिक और दीर्घकालिक ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा सके.

सूखे नशे और स्ट्रीट चिल्ड्रेंस की समस्या पर कड़ा एक्शन

युवाओं और बच्चों में तेजी से फैल रहे सूखे नशे की रोकथाम पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह एक ऐसी सामाजिक बुराई है, जिससे केवल सरकार अकेले नहीं निपट सकती. उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की उन प्रमुख गैर-सरकारी संस्थाओं और नागरिक संगठनों को पटना लाया जाएगा जो स्ट्रीट चिल्ड्रेंस और नशामुक्ति के क्षेत्र में काम करती हैं. सरकार, पुलिस और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर कम्युनिटी पुलिसिंग के जरिए सूखे नशे के नेटवर्क को खत्म करने और प्रभावित बच्चों के पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.

बिहार MLC चुनाव में उतरेगी जन सुराज! प्रशांत किशोर बोले ने प्रत्याशियों को लेकर किया बड़ा ऐलान