'वोटिंग के बाद ही क्यों' अनंत सिंह पर JDU के एक्शन पर बोले प्रशांत किशोर

अनंत सिंह को जेडीयू से बाहर किए जाने पर प्रशांत किशोर ने टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं. साथ ही नाव हादसे को भ्रष्टाचार और लापरवाही का नतीजा बताया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

NewsTak
Google CTA

बाहुबली नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के फैसले पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का पहला बड़ा बयान सामने आया है. प्रशांत किशोर ने निष्कासन के समय (टाइंमिंग) पर सवाल उठाते हुए नीतीश कुमार की पार्टी पर तंज कसा और कहा कि प्रचार तो कई हफ्तों से चल रहा था, लेकिन कार्रवाई वोटिंग खत्म होने के बाद ही क्यों की गई?

Read more!

'अनंत सिंह का निष्कासन JDU का अंदरूनी मामला'

MLC चुनाव में जन सुराज समर्थित उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में अनंत सिंह द्वारा खुलकर प्रचार करने और फिर जेडीयू से निष्कासित होने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अनंत सिंह को रखना या हटाना जेडीयू का अपना आंतरिक मामला है. हमारी पार्टी से इसका कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन अगर जेडीयू के दावों को मानें तो अनंत सिंह कई हफ्तों से हमारे प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे, तो उन्हें चुनाव खत्म होने के बाद कल ही निष्कासित क्यों किया गया? पहले क्यों नहीं निकाला गया? इसका जवाब सिर्फ जनता दल यूनाइटेड के लोग ही दे सकते हैं.

नाव हादसे पर सरकार को घेरा

दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रशांत किशोर ने हाल ही में हुए दर्दनाक नाव हादसे को लेकर बिहार सरकार और स्थानीय प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया. प्रशांत किशोर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मामला सिर्फ एक सामान्य दुर्घटना का नहीं है, बल्कि इसके पीछे घोर लापरवाही और तंत्र का भ्रष्टाचार शामिल है. इतने बच्चों की दुखद मौत हुई है. सरकार और प्रशासन को इसकी उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए और जिसकी भी लापरवाही है, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. 

उन्होंने कहा कि आज भी दियारा इलाके में नाव डूबने से दो और लोगों के हताहत होने की खबर है. यह साफ दर्शाता है कि दियारा क्षेत्र में नाव परिचालन को लेकर प्रशासन बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है. प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि वे प्रशासन से बातचीत करेंगे ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और पीड़ितों को न्याय मिल सके.

'JDU भी खत्म...' पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने बता दिया JDU का भविष्य