अनंत सिंह के 9 हत्या वाले बयान पर बोले आया प्रशांत किशोर का रिएक्शन, बोले- जांच करानी चाहिए !

सैय्यद अलमदार हुसैन रिजवी

18 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 18 2026 2:10 PM)

अनंत सिंह के विवादित बयान पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अनंत सिंह जी ने क्या कहा, सही कहा या गलत, इसका खंडन या समर्थन सरकार में बैठे लोगों और जेडीयू के प्रवक्ताओं को करना चाहिए. PK ने नीतीश कुमार को ऑल टाइम टॉप 10 नेताओं में बताया.

NewsTak
Google CTA

JDU विधायक अनंत सिंह द्वारा राज्य की राजनीति को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. अनंत सिंह के '9 हत्याओं' वाले बयान पर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और बंकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कहा कि अनंत सिंह ने जो भी कहा है, वह उनकी पार्टी और सरकार का अंदरूनी मामला है, लेकिन इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन पर तीखे सवाल खड़े किए.

Read more!

'अनंत सिंह के बयान की जांच कराए सरकार'

अनंत सिंह के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा, अनंत सिंह जी ने क्या कहा, सही कहा या गलत, इसका खंडन या समर्थन सरकार में बैठे लोगों और जेडीयू के प्रवक्ताओं को करना चाहिए. अगर उन्होंने नीतीश कुमार जी के बारे में कुछ गलत कहा है, तो सरकार को इसकी जांच कराकर कार्रवाई करनी चाहिए. हम लोगों का इससे कोई लेना-देना नहीं है.

'बिहार के ऑल-टाइम टॉप 10 नेताओं में से हैं नीतीश कुमार'

नीतीश कुमार के साथ काम करने के अपने पुराने अनुभवों को याद करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को जितना वे जानते हैं, वे बिहार के सबसे सुलझे हुए और समाज की चिंता करने वाले नेताओं में से एक हैं.

PK ने कहा, अगर बिहार के सर्वकालिक 10 सबसे अच्छे नेताओं की सूची बनेगी, तो उसमें नीतीश कुमार का नाम जरूर होगा. जब वे पूरी तरह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ थे, तो उन्होंने बिहार को सुधारने के लिए गंभीर प्रयास किए. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि उनसे कोई गलती नहीं हुई, लेकिन नीतीश जी जान-बूझकर बिहार का अहित करने वाले नेताओं में नहीं हैं.

'JDU-BJP वाले नीतीश जी का इस्तेमाल कर रहे हैं, पोस्टर से फोटो गायब'

प्रशांत किशोर ने राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर तंज कसते हुए जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन को कठघरे में खड़ा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि आज नीतीश कुमार के नाम पर लोग सत्ता और वोट का फायदा उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें उचित सम्मान नहीं दे रहे हैं. प्रशांत किशोर ने दावा किया कि पूरे बिहार में एनडीए के बैनर-पोस्टर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो गायब कर दी गई है. बीजेपी वाले नीतीश जी का वोट और समर्थक तो चाहते हैं, लेकिन उनका नाम और चेहरा नहीं देखना चाहते. 

उन्होंने कहा कि जिनकी मेहनत से पार्टी बनी, उन्हीं को एक तरीके से दरकिनार कर दिया गया है. चुनावी प्रचार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए में एकजुटता नहीं दिख रही है; जेडीयू और बीजेपी वाले अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं.

 

कोर्ट ने पवन सिंह पर लगा जुर्माना, भड़कीं पत्नी ज्योति सिंह ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी