Prashant Kishore Exclusive Interview: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद ही प्रशांत किशोर ने नितिन नबीन को दी बड़ी नसीहत!

Prashant Kishore Exclusive Interview: बांकीपुर उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रशांत किशोर ने भाजपा, सम्राट चौधरी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. जानिए बीजेपी के गढ़ में जीत के पीछे पीके ने कौन-से तीन कारण बताए, नितिन नबीन को क्या नसीहत दी, सम्राट चौधरी पर क्यों साधा निशाना और बिहार की राजनीति को लेकर उन्होंने क्या बड़ा दावा किया.

Prashant Kishore Interview
Prashant Kishore Interview
Google CTA

बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मची हुई है. जिस सीट पर 1995 से लगातार भाजपा जीतते आ रही थी, वहां उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने समीकरण पूरी तरह बदल दिए है और खुद 19324 वोट से जीत गए. चुनाव परिणाम आते ही प्रशांत किशोर ने मौजूदा सरकार पर विशेष तौर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. इसी बीच हमारे संवाददाता से खास बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. आइए विस्तार से जानते हैं प्रशांत किशोर ने मौजूदा सरकार,  सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष के बारे में क्या-कुछ कहा है.

Read more!

बीजेपी के गढ़ में जितने पर क्या बोले?

प्रशांत किशोर ने जब पूछा गया कि आपने बीजेपी के गढ़ को कैसे भेदा? इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता ही गढ़ बनाती है और वहीं गढ़ बिगाड़ती है. मुझे लगता है बांकीपुर की जनता ने बीजेपी को जो हराया उसके पीछे 3 बड़े कारण है. पहला कारण, नवंबर 2025 में चुनाव जीतने के बाद बीजेपी के नेतृत्व को थोपना, जो कि जनता को स्वीकार्य नहीं है. अगर एक 7वीं फेल और 7 लोगों के हत्यारों को आप भाजपा का चोला पहनाकर बिठा देंगे तो जनता स्वीकार नहीं करेगी.

प्रशांत किशोर ने दूसरा कारण भाजपा के अहंकार को बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा को राजनीतिक अहंकार हो गया है और फिर एक बार कुत्ता-बिल्ली वाले बयान को दोहराते हुए कहा कि जनता से इसी अहंकार को तोड़ा है. तीसरा कारण, भाजपा के सांसदों और विधायकों को लगता है कि वह काम करें ना करें, चुनाव तो जीत ही जाएंगे. हम जाति-धर्म के नाम पर वोट मांग लेंगे, नहीं तो मोदी के चेहरे पर और नहीं हुआ तो जंगलराज का डर दिखाकर वोट ले ही लेंगे. लेकिन जनता ने इस बार इन सभी को नकार दिया और भाजपा के खिलाफ वोट कर दिया.

नितिन नबीन को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रशांत किशोर ने बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर भी बड़ा दिया है. उन्होंने कहा कि, नितिन नबीन जी बिहार के है और इस नाते मेरे लिए गौरव की बात है. उनके लिए मैंने कभी कुछ नहीं कहा क्योंकि बिहार के लोग इतने पिछड़े है कि अगर यहां का आदमी कहीं बाहर जाता है तो उसे गाली दिया जाता है और अपमानित किया जाता है. उस नजरिए से बिहार का आदमी बीजेपी का आज राष्ट्रीय अध्यक्ष है तो वो गौरव की बात है.

उन्होंने आगे कहा कि, 'बिहार का झंडा अगर कोई ऊपर कर रहा है मैं उसे समर्थन देता हूं. लेकिन नितिन नबीन जी से भी मैं आग्रह करूंगा की आप मजबूत अध्यक्ष बनिए, रबर स्टैंप बनकर मत रहिए. बिहार के लिए कुछ कीजिए, बिहार भाजपा के लिए भी कुछ कीजिए और बिहार में, भाजपा में अच्छे लोगों को रखिए.' 

सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

पीके ने सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि, क्या बिहार में भाजपा के पास कोई दूसरा चेहरा नहीं हैं? क्या बिहार का नेतृ्त्व ऐसा आदमी करेगा जो अपने डिग्री के बारे में गलत बताता है? क्या ऐसा आदमी करेगा जो सातवीं फैल है? क्या ऐसा आदमी करेगा जो 7 लोगों की हत्या में जेल काट कर आया है? क्या भाजपा में और कोई पढ़ा-लिखा समझदार काबिल चरित्रवान व्यक्ति नहीं बचा है? उन्होंने आगे कहा कि, कुछ लोग कह रहें की सामाजिक समीकरण के तहत कुशवाहा बनाया गया तो फिर कुशवाहा समाज से ही कोई मुख्यमंत्री बना दीजिए जो कि पढ़ा-लिखा और चरित्रवान हो.

Bankipur By Election: सीट गई BJP की, लेकिन क्या बढ़ गई तेजस्वी यादव की चुनौती? समझिए प्रशांत किशोर की जीत के राजनीतिक मायने