डेढ़ साल का प्यार, प्राइवेट फोटो से ब्लैकमेल... फिर ऐसे खुली शाहिद से राजा बने युवक की असली पहचान तो मचा हड़कंप

Purnia News: बिहार के पूर्णिया में एक युवक पर अपनी पहचान छिपाकर युवती से प्रेम संबंध बनाने का आरोप लगा है. युवती का दावा है कि डेढ़ साल तक वह खुद को हिंदू बताता रहा, लेकिन असली पहचान सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. अब पूरे मामले की जांच चल रही है.

Purnia News
Purnia News (सांकेतिक तस्वीर)

स्मित कुमार

follow google news

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे लोग 'लव जिहाद' का नाम दे रहे हैं. यहां एक युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर एक युवती को पहले प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसकी मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की. आरोपी युवक का नाम शाहिद खान बताया जा रहा है, जिसने युवती से दोस्ती करने के लिए अपना नाम 'राजा' बताया था.

Read more!

पहचान छिपाकर डेढ़ साल तक किया प्यार का नाटक

घटना पूर्णिया के खजांचीहाट थाना क्षेत्र स्थित कला भवन परिसर की है. पीड़ित युवती का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात राजा नाम के युवक से हुई थी. युवक ने खुद को हिंदू बताया और उससे दोस्ती कर ली. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. युवती को शक तब हुआ जब उसने युवक के फोन किया और ट्रू कॉलर में खान सरनेम देखा. जब उसने इस बारे में पूछा तो युवक ने सफाई दी कि वो मुस्लिम नहीं है. लेकिन हाल ही में जब युवक ने अपना असली नाम शाहिद खान उर्फ सोहेल कबूला तो युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई.

प्राइवेट फोटो के जरिए ब्लैकमेलिंग का आरोप

युवती ने आरोप लगाया है कि शाहिद ने धोखे से उसके कई प्राइवेट फोटो खींच लिए थे. इन तस्वीरों के आधार पर वो उस पर लगातार दबाव बना रहा था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था. कला भवन परिसर में जब स्थानीय लोगों ने युवक-युवती को संदिग्ध अवस्था में देखा तो वे वहां पहुंचे और पूछताछ शुरू की. इस दौरान जब शाहिद का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं जिससे स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा.

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी का पक्ष

सूचना मिलने पर महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती दोनों को थाने ले गई. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शाहिद मूल रूप से भागलपुर के नारायणपुर का रहने वाला है. वर्तमान में वो दिल्ली में पेंट का काम करता है. आरोपी ने पुलिस के सामने माना कि उसने अपनी पहचान छिपाई थी. हालांकि, वो तस्वीरों के मामले में सफाई देता नजर आया और अपनी गलती के लिए माफी मांगता रहा.

उधर पीड़िता की मां ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर आरोपी पर छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं. पूर्णिया पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम! इन 12 जिलों में गरजेंगे बादल और होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    follow google news