Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर आया तेजस्वी यादव का बयान, NDRF-SDRF की अतिरिक्त टीमें भेजने की उठाई मांग

ऋचा शर्मा

• 01:55 PM • 14 Oct 2026

Raghopur Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. इस बीच राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव ने घटना पर दुख जताया और NDRF-SDRF की अतिरिक्त टीमें भेजने की मांग की. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलने की बात भी कही.

राघोपुर में नाव हादसे पर आया तेजस्वी यादव बयान
राघोपुर में नाव हादसे पर आया तेजस्वी यादव बयान
Google CTA

Raghopur Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र के एक गांव में गंगा नदी में नाव पलटने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के मुताबिक, नाव पर करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे. सभी नाव से लौट रहे थे, तभी गंगा नदी में अचानक नाव पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे के बाद विपक्ष के नेता और राघोपुर से विधायक तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने घटना पर शोक जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. साथ ही, राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की अतिरिक्त टीमें तैनात करने की मांग की है.

Read more!

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद तुरंत स्थानीय स्तर पर और प्रशासनिक टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. अब तक नदी से 14 शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं 6 घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. राहत की बात यह है कि 3 लोग सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे हैं. घटना रात के समय हुई, इसलिए बचाव कार्य में काफी सतर्कता बरती जा रही है.

तेजस्वी यादव ने जताया गहरा दुख

राघोपुर के विधायक और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि वह उस समय दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल थे, तभी उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिली. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

यह पढ़ें: राघोपुर में जिस नाव से हुआ हादसा, देखिए कैसी है उसकी हालत

NDRFऔर SDRF की अतिरिक्त टीमें मांगीं

तेजस्वी यादव ने घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली की जिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव से बातचीत की. उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की अतिरिक्त टीमें भेजने का अनुरोध किया है ताकि बचाव कार्य तेजी से पूरा किया जा सके.

पीड़ितों से मिलने राघोपुर जाएंगे तेजस्वी

आरजेडी नेता ने कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि वह पटना पहुंचते ही सीधे राघोपुर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे. फिलहाल पूरे दियारा इलाके में मातम छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें: 'भरोसा रखो बेटा, हाथ दो...' नाव पलटते ही गंगा में उतरे धर्मेंद्र, बताया कैसे बचाई दो बच्चों की जान, सुनिए पूरी कहानी