कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास के दावे पर आ गया प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का रिएक्शन, बोले- हम बात..., सियासी पारा हाई

Rajesh Ram Statement: प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास के दावों को खारिज करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों को चोरी किया गया, जिससे महागठबंधन को नुकसान हुआ. कांग्रेस और भाजपा के बीच इस मुद्दे पर सियासी टकराव तेज हो गया है. विस्तार से जानिए पूरी बात.

Rajesh Ram Statement
कांग्रस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने विधायक मनोज विश्वास के दावों को किया खारिज

अनिकेत कुमार

follow google news

बिहार में भले ही राज्यसभा चुनाव खत्म हो गए है लेकिन राज्य का सियासी पारा अभी भी अपने चरम पर है. महागठबंधन के चार विधायकों की गैर मौजूदगी की वजह से NDA ने राज्यसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के साथ-साथ महागठबंधन को क्लीन स्वीप कर दिया है. इसी हलचल के बीच राज्यसभा चुनाव में वोटिंग नहीं करने पहुंचे कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने दावा किया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र कर दिया था और इसी वजह से उन्होंने वोट नहीं दिया. लेकिन अब राजेश राम का पहला रिएक्शन सामने आया है, जहां वे इन दावों को खारिज करते हुए नजर आ रहे है. साथ ही वे बीजेपी पर विधायक चोरी का आरोप लगा रहे है. विस्तार से जानिए पूरे सियासी हलचल की कहानी.

Read more!

कांग्रेस विधायक का दावा!

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 3 और राजद के 1 विधायक ने वोट नहीं किया था. इन्हीं में से एक कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने वोट नहीं देने जाने पर कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम जी ने हमें फैसला लेने के लिए स्वतंत्र कर दिया था. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हमारे अभिभावक है, लेकिन चुनाव में उन्हें कहीं शामिल नहीं किया गया. कांग्रेस विधायक ने महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को लेकर भी अपनी राय रखी है. उन्होंने साफ कहा कि वह हमें पसंद नहीं थे इसलिए हमने वोट नहीं दिया.

राजेश राम ने दिया पहला रिएक्शन

अब इस मामले में बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बातचीत में जब उनसे यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, 'इन सारी बातों का जवाब एक ही शब्द में है कि हमारे विधायक चोरी हो गए है. जो व्यक्ति कल तक दम भरता था कि हम कांग्रेस पार्टी के लोग है, कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए है...लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि हमारे विधायक खिलाफ हो गए और अब मेरे खिलाफ बोल रहे है. क्या कैश का दबाव है या फिर किस बात का दबाव है, इस पर हम बात करने की कोशिश कर रहे है.'

बीजेपी पर लगाया विधायक चोरी का आरोप

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इसके अलावा बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि, जगजाहिर था की गठबंधन एक सीट पर जीत रही है. लेकिन इसी बीच बीजेपी और नीतीश कुमार ने मिलकर हमारे विधायकों को चोरी किया और उन्हें 24 घंटे तक लगातार गायब रखा. इसी की वजह से उनका 5वां उम्मीदवार चुनाव में जीता है. उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी वालों का परंपरा है कि वह जिसके साथ रहते है, उसे खत्म कर देते है. राजेश राम ने बिहार चुनाव में वोट चोरी का मुद्दा भी उठाया.

यहां देखें वीडियो

राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास का चौंकाने वाला दावा- प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था..., सियासी हलचल बढ़ी

राज्यसभा जाने से पहले नीतीश कुमार को तगड़ा झटका, पार्टी के इस कद्दावर नेता ने छोड़ दिया साथ

    follow google news