रणजी ट्रॉफी: रिंकू सिंह और माधव कौशिक का धमाकेदार शतक, बिहार के खिलाफ UP का स्कोर ये रहा स्कोर

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बिहार के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने पहले दिन 3 विकेट पर 287 रन बनाए। रिंकू सिंह (109*) और माधव कौशिक (124*) ने शतकीय पारी खेलकर चौथे विकेट के लिए 202 रनों की अटूट साझेदारी की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

NewsTak
Google CTA

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप ए मुकाबले में उत्तर प्रदेश (UP) ने बिहार के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. शुरुआती झटकों से उबरते हुए यूपी ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए हैं. टीम की इस मजबूत वापसी के नायक रहे स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और ओपनर माधव कौशिक, दोनों ने ही शानदार शतकीय पारियां खेलीं और दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर डटे रहे.

Read more!

बिहार की शानदार शुरुआत, 85 रन पर गिरे यूपी के 3 विकेट

मैच की शुरुआत में बिहार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो शुरुआत में सही साबित होता दिख रहा था. बिहार के गेंदबाजों ने यूपी के ऊपरी क्रम को जल्दी पवेलियन भेज दिया:

ओपनर अभिषेक गोस्वामी 13 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान व विकेटकीपर आर्यन जुयाल भी सिर्फ 13 रन ही बना सके. अनुभवी बल्लेबाज करन शर्मा ने थोड़ा समय बिताया लेकिन वे भी 13 रन बनाकर चलते बने. महज 85 रन के स्कोर पर 3 प्रमुख विकेट गंवाकर उत्तर प्रदेश की टीम दबाव में दिख रही थी. बिहार की ओर से सूरज कश्यप ने 2 विकेट झटके, जबकि अमोद यादव को 1 सफलता मिली.

रिंकू और माधव की 200+ रन की अटूट साझेदारी

3 विकेट जल्दी गिरने के बाद मैदान पर उतरे रिंकू सिंह ने माधव कौशिक के साथ मिलकर पारी को न केवल संभाला, बल्कि बिहार के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 304 गेंदों पर 202 रनों की अटूट और शतकीय साझेदारी हुई: 

  • माधव कौशिक का धैर्यपूर्ण शतक: ओपनिंग करने आए माधव कौशिक ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने 252 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 124 रन बनाए.
  • रिंकू सिंह का आक्रामक अंदाज: 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने अपनी चिरपरिचित शैली में बल्लेबाजी की. उन्होंने 164 गेंदों पर 3 छक्के और 8 चौके जड़ते हुए नाबाद 109 रनों की तूफानी पारी खेली.

पहले दिन का खेल खत्म होने तक दोनों बल्लेबाज नाबाद वापस लौटे, जिससे उत्तर प्रदेश की टीम अब एक विशाल स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही है.

MLC Election: नीरज कुमार का नाम सुनते ही भड़के प्रशांत किशोर, JDU को दिया बड़ा चैलेंज