झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है. इस बीच, छात्रों के समर्थन में अब बिहार और देश के जाने-माने शिक्षक भी मुखर होकर सामने आ रहे हैं. पटना के प्रसिद्ध शिक्षक रौशन आनंद (रौशन सर) ने 'बिहार तक' के साथ Exclusive बातचीत में झारखंड सरकार, राहुल गांधी, और बिहार की BSSC, TRE 4 व BPSSSC (बिहार दरोगा) परीक्षाओं पर बेबाक राय रखी है.
ADVERTISEMENT
'इन्हीं छात्रों ने कुर्सी दी'
झारखंड में दो हफ्तों से चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन और अनशन पर दुख जताते हुए रौशन सर ने कहा कि
हेमंत सोरेन सरकार को समझना चाहिए कि सड़क पर बारिश और धूप में बैठे ये छात्र उनके अपने राज्य के बच्चे हैं. इन्हीं छात्रों ने मतदान करके उन्हें सत्ता की गद्दी पर पहुंचाया है. गरीब और मध्यमवर्गीय छात्र 5000 रुपये घर से मांगकर किसी तरह तैयारी करते हैं और 25-30 लाख रुपये देने वाले नौकरी ले जाते हैं, यह घोर अन्याय है.
उन्होंने जंतर-मंतर आंदोलन का जिक्र करते हुए पूछा कि
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और राजद ने अपने प्रतिनिधि भेजे थे, तो सत्ता में रहते हुए अब वे झारखंड में छात्रों से मिलने क्यों नहीं जा रहे हैं?
रौशन सर ने 11वीं से 14वीं JPSC और धांधली वाली JSSC परीक्षाओं को तुरंत रद्द कर पारदर्शी परीक्षा कराने की मांग की.
'भटकिए मत, मुख्यमंत्री के ट्वीट पर रखें भरोसा'
शिक्षक बहाली (TRE 4.0) के नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थियों में मचे असमंजस पर रौशन सर ने सकारात्मक संदेश दिया. उन्होंने कहा कि
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वयं X (Twitter) पर टीआरई 4.0 को लेकर पोस्ट किया है. सरकार की मंशा इस बार परीक्षा को पूरी तरह साफ-सुथरा और बिना किसी आंदोलन/लेट-लतीफी के कराने की है, इसलिए इसमें थोड़ा समय लग रहा है. अभ्यर्थियों को इधर-उधर भटकने के बजाय अपनी तैयारी में जुट जाना चाहिए, वैकेंसी जल्द आएगी.
BSSC की कार्यशैली पर भड़के
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की लेट-लतीफी पर कड़ा प्रहार करते हुए रौशन सर ने कहा कि
BSSC बोर्ड पूरी तरह मरणशील हो गया है. 2023 की वैकेंसी पर 3 साल बीत जाने के बाद भी अब तक प्रीलिम्स परीक्षा नहीं कराई जा सकी है. सरकार को इस बोर्ड के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेकर समयबद्ध परीक्षा और परिणाम का आदेश देना चाहिए.
BPSSC बिहार दरोगा बहाली पर क्या बोले रौशन सर
1799 पदों पर चल रही बिहार दरोगा (BPSSC) बहाली में अनियमितताओं और धांधली के आरोपों पर रौशन सर ने बताया कि सैकड़ों छात्रों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.
उन्होंने कहा कि पहली सुनवाई 3 अगस्त को हो चुकी है और अगली सुनवाई 24 अगस्त को नियत है. जब पेपर में गड़बड़ियों की पुष्टि हुई है और गिरफ्तारियां हुई हैं, तो निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बोर्ड को परीक्षा रद्द कर नए सिरे से परीक्षा करानी चाहिए.
सासाराम सदर अस्पताल में बत्ती गुल, मोबाइल की टॉर्च में हुआ मरीजों का इलाज
ADVERTISEMENT


