पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रोशन आनंद को मिली जमानत, जेल से निकलकर भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Roshan Anand Bail News: पटना के चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज-ज्ञान बिंदु विवाद में जेल में बंद रोशन आनंद को कोर्ट से जमानत मिल गई है. इसी बीच नेपाल में उनके भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत हो गई थी. अब रोशन आनंद सहरसा पहुंचकर अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

भाई की मौत के बीच रोशन आनंद को मिली बड़ी राहत.
भाई की मौत के बीच रोशन आनंद को मिली बड़ी राहत.

शशि भूषण कुमार

follow google news

Roshan Anand Bail: पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद को बड़ी राहत मिली है. दरअसल, उन्हें जमानत मिल गई है, जिसके बाद वे आज अपने गृह जिले सहरसा के लिए रवाना होंगे. बताया जा रहा है कि रौशन आनंद सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.  आपको बता दें कि रविवार को रोशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उनकी मौत की खबर के बाद से पूरे परिवार सहित छात्रों के बीच गम का माहौल है.

Read more!

जानकारी के मुताबिक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की मौत नेपाल के विराटनगर के एक होटल में रहस्यमयी हालात में हुई थी. अब इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने मौत के पीछे गहरी साजिश होने की आशंका जताई है. परिजनों का साफ कहना है कि प्रिंस की मौत कोई सामान्य घटना नहीं है, इसके पीछे कुछ और ही कहानी है.

शव की तस्वीरों ने बढ़ाया मौत का सस्पेंस

प्रिंस यादव की मौत के बाद कुछ कुछ तस्वीरें सामने आई थी. परिजनों का दावा है कि इन तस्वीरों में प्रिंस के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं.  अब इससे प्रिंस की मौत की गुत्थी और उलझ गई है. वहीं, घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. अब वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

सहरसा में पसरा मातम और जांच की उठती मांग

प्रिंस की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव सहरसा पहुंची पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया और लोग शोक में डूब गए. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और शुभचिंतक पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग प्रिंस यादव के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

अंतिम संस्कार में शामिल होने सहरसा पहुंच रहे रौशन आनंद

इस बीच अब आज जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद सहरसा पहुंचकर अपने भाई को अंतिम विदाई देंगे. उनके इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई अन्य रिश्तेदार और मित्र भी गांव पहुंच चुके हैं. आज होने वाले अंतिम संस्कार में प्रिंस को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: कौन थे प्रिंस यादव? जो खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले में नाम आने के बाद चले गए थे नेपाल, अब होटल रूम में मिली लाश

    follow google news