कौन थे प्रिंस यादव? जो खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले में नाम आने के बाद चले गए थे नेपाल, अब होटल रूम में मिली लाश

Prince Yadav Death : पटना के चर्चित खान सर और ज्ञान बिंदु एकेडमी विवाद ने अब नया और रहस्यमयी मोड़ ले लिया है. इस मामले के नामजद आरोपी और रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आखिर कौन थे प्रिंस यादव और विवाद से उनका क्या कनेक्शन था, जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

कौन थे प्रिंस यादव, जो खान सर विवाद में नाम आने के बाद चले गए थे नेपाल
कौन थे प्रिंस यादव, जो खान सर विवाद में नाम आने के बाद चले गए थे नेपाल
Google CTA

Roshan Anand and Prince Yadav Connection: बिहार की राजधानी पटना के शिक्षा जगत में पिछले कुछ दिनों से खान सर की कोचिंग 'खान ग्लोबल स्टडीज' और 'ज्ञान बिंदु एकेडमी' के बीच का विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इसी हाई-प्रोफाइल विवाद के बीच अब एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इस मामले में आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन थे प्रिंस यादव और इस पूरे विवाद से उनका क्या संबंध था.