'मेरे साथ ये 6 साल से रिलेशनशिप में है...' जयमाला के दौरान स्टेज पर पहुंची दूल्हे की गर्लफ्रेंड, फिर उसके साथ ये क्या हो गया

Bride Jaymala Viral Video: समस्तीपुर में एक शादी उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गई, जब जयमाला स्टेज पर दूल्हे की कथित प्रेमिका पहुंच गई. खुद को उसकी असली पत्नी बताने वाली महिला ने सबके सामने ऐसा खुलासा किया कि शादी रुक गई. इसके बाद मंडप में जमकर हंगामा, मारपीट और चप्पलों की बरसात होने लगी.

Samastipur News
Samastipur News

जहांगीर आलम

follow google news

Samastipur Viral Wedding: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक शादी समारोह उस वक्त रणभूमि बन गया जब जयमाला के स्टेज पर दूल्हे की पुरानी प्रेमिका (जो खुद को उसकी असली पत्नी बता रही है) अचानक पहुंच गई. इसके बाद जो हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Read more!

6 साल का रिश्ता और अचानक दूसरी शादी

यहां पूरा मामला समस्तीपुर के एक गांव का है. यहां पंकज नाम का युवक बड़ी धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा था. मंडप सजा था खुशियों का माहौल था और जयमाला की रस्म शुरू होने ही वाली थी. तभी नीलम देवी नाम की एक महिला वहां पहुंची और दूल्हे का कॉलर पकड़ लिया. नीलम का आरोप है कि पंकज पिछले 6 सालों से उसके साथ रिलेशनशिप में था और वे दोनों तमिलनाडु में पति-पत्नी की तरह रहते थे.

नीलम के मुताबिक, वह पहले से दो बच्चों की मां है और पंकज सब कुछ जानते हुए उसके साथ रहा. लेकिन पंकज ने उसे बिना बताए चोरी-छिपे दूसरी शादी करने का फैसला कर लिया. जैसे ही नीलम को इस शादी की भनक लगी, वह सीधे शादी के मंडप में जा पहुंची.

मंडप में हुई चप्पलों की बरसात

महिला ने जैसे ही स्टेज पर हंगामा शुरू किया तो वहां मौजूद बाराती और घराती सन्न रह गए. महिला ने सबके सामने दूल्हे की करतूतों का कच्चा चिट्ठा खोल दिया. इसके बाद दुल्हन पक्ष और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्से में आए लोगों ने दूल्हे को स्टेज पर ही पीटना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान दूल्हे पर चप्पलों की जमकर बरसात हुई और यहां तक कि दुल्हन ने भी उसे लात मारी और शादी से साफ इनकार कर दिया.

पुलिस ने किया हस्तक्षेप, पिता और चाचा बंधक

हंगामे के बाद बाराती अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले, लेकिन दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के पिता और चाचा को बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने शादी में आए तीन वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस दूल्हे पंकज और उसकी प्रेमिका नीलम को थाने ले गई है, जहां मामले की जांच की जा रही है.

इस घटना के बाद इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि प्रेमिका के सही समय पर पहुंचने से एक मासूम लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई.

यह भी पढ़ें: कटिहार स्टेशन पर खीरे को केमिकल कलर में रंगती महिलाओं का वीडियो वायरल, RPF ने 9 को दबोचा

    follow google news