समस्तीपुर: 10 साल पुराना प्यार नहीं भूला, 2 बच्चों का बाप आधी रात पहुंचा प्रेमिका से मिलने, फिर पंचायत ने लिया ऐसा फैसला कि हर तरफ हो रही चर्चा

जहांगीर आलम

• 07:20 PM • 28 Jul 2026

Samastipur Viral Love Story: बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान करने वाला प्रेम प्रसंग सामने आया है. 10 साल पुराने प्यार को नहीं भुला पाने वाला दो बच्चों का शादीशुदा पिता आधी रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंच गया, जहां ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद पंचायत ने ऐसा फैसला सुनाया कि मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. जानिए पूरी कहानी.

Samastipur Viral Love Story
Samastipur Viral Love Story
Google CTA

कहते है ना जब इंसान को प्यार हो जाता है तब वह प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर सकता है. कुछ ऐसा ही मामला बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आया है. यहां पहले से शादीशुदा प्रेमी जो की 2 बच्चों का बाप भी है, अपनी शादीशुदा प्रेमिका से जब मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे रंगे-हाथ पकड़ लिया. पहले तो लगा कि ग्रामीण इस प्रेमी जोड़े की पिटाई करेंगे, लेकिन पंचायत के दौरान जो फैसला हुआ वह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. साथ ही मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला और क्यों हो रही इसकी इतनी चर्चा.

Read more!

10 साल पहले शुरू हुई थी यह कहानी

मिली जानकारी के मुताबिक, 10 साल पहले खगड़िया जिले की रहने वाली अनुराधा कुमारी की मुलाकात ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ के रहने वाले पन्ना लाल यादव से हुई थी. खगड़िया में ही पन्ना लाल यादव एक स्कूल में पढ़ाता था, जहां अनुराधा पढ़ने जाती थी. इस दौरान दोनों की लगातार मुलाकात होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पनप गया. जैसे-जैस दिन बीतते गए दोनों का प्यार परवान चढ़ गया और फिर बात साथ जीने-मरने की कसमें खाने तक आ गई. लेकिन इसी बीच पन्ना लाल की शादी परिजनों ने कहीं और करा दी.

शादी के बाद भी चलता रहा प्रेम-प्रसंग

भले ही पन्ना लाल की शादी हो गई लेकिन दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला लगातार जारी रहा. इसी बीच सिंघिया खुर्द स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में अनुराधा ने एडमिशन लिया. यहां अनुराधा को नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ मनोहर कुमार अच्छा लगने लगा और दोनों के बीच प्यार हो गया. अनुराधा और मनोहर का प्यार ऐसा परवान चढ़ा की दोनों ने 6 महीने पहले शादी भी कर ली और हंसी-खुशी अपना संसार बसाने लगी. अनुराधा भी ससुराल में काफी खुशी से रहने लगी थी.

देर रात अनुराधा से मिलने पहुंचा था पन्ना लाल

इसी बीच अनुराधा के पुराने प्रेमी पन्ना लाल को पता चला कि वह समस्तीपुर में ही है और शादी भी कर ली है. पन्ना लाल ने अनुराधा से बातचीत करने की कोशिश की और उसमें वह सफल रहा. अनुराधा भी अपने पुराने आशिक को नहीं भूली थी और फिर से एकबार दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगा. दोनों एक-दूसरे से मिलने भी लगे. लेकिन इसी दौरान अनुराधा के पति और उसके घरवालों को इस बात की भनक लगी.

फिर क्या था, पूरा परिवार इस फिराक में था कि कैसे दोनों को रंगे हाथ पकड़ा जाए. जैसे ही बीती रात पन्ना लाल अपनी प्रेमिका अनुराधा से मिलने उसके ससुराल पहुंचा तो पहले से घात लगाए मनोहर, उसके परिजन और काफी संख्या में पहले से जुटे ग्रामीणों ने धावा बोल दिया. दोनों घबरा गए, वहीं ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और फिर सुबह-सुबह ही एक पंचायत बुलाई गई. लोगों को लगा की पंचायत दोनों को अलग करने का फैसला सुनाएगी, लेकिन हुआ उसका कुछ उल्टा ही.

पंचायत ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी!

भरी पंचायत में दोनों(पन्ना लाल और अनुराधा) की शादी की बात कही गई. इस पर किसी ने भी आपत्ति नहीं जताई और सभी राजी हो गए. अनुराधा के पति मनोहर ने तो साफ कह दिया कि, मेरी पत्नी का दो बच्चों के बाप से शादी करा दिया जाए. सबके रजामंदी के बाद पंचायत के सामने ही पन्ना लाल ने अनुराधा की मांग भरी और मंगलसूत्र भी पहनाया. बाद में किसी कानूनी पचड़े से बचने के लिए लोगों ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें पन्ना लाल और अनुराधा की रजामंदी पर सवाल पूछे गए है. यहीं वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

लेकिन अब इस मामले में सवाल उठ रहा है कि जब पन्ना लाल पहले से शादीशुदा है और 2 बच्चे, पहली 12 साल की बेटी और दूसरा 9 साल के बेटे बाप है तो पंचायत द्वारा कराई गई यह शादी कितनी जायज है. फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे लेकर बहस भी छिड़ी हुई है.

शादी के बाद भी 7 साल तक चलता रहा पत्नी का अफेयर, तांत्रिक पति बना बाधा तो प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट