सम्राट चौधरी को लेकर बिहार BJP में दो फाड़! भाजपा दफ्तर के बाहर CM बनाने की मांग वाले पोस्टर फटे

Bihar BJP internal conflict: सम्राट चौधरी को लेकर बिहार बीजेपी में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है. पटना स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर लगे 'सीएम बनाओ' पोस्टर फाड़े जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है. नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों के बीच सीएम फेस को लेकर भाजपा में मतभेद की चर्चा तेज है.

Bihar politics update
Bihar politics update

अनिकेत कुमार

follow google news

नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देते हुए बिहार की सियासत में भारी उठापटक शुरू हो गई. सवाल ये है कि अगला सीएम कौन होगा? सीएम रेस की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे सम्राट चौधरी को लेकर उनकी पार्टी में दो फाड़ नजर आने लगा है. पटना स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर सीएम की दावेदारी वाले लगे उनके पोस्टर को फाड़ दिया गया है. दावा किया जा रहा है कि ये पोस्टर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ही फाड़ा है. पोस्टर फाड़ते हुए का वीडियो भी सामने आया है. 

Read more!

दरअसल भाजपा दफ्तर के बाहर सम्राट चौधरी को सीएम बनाने की मांग को लेकर दो-दो पोस्टर लगाए गए थे. ये पोस्टर वाल्मिकी समाज संघ की तरफ से लगाया गया था. बताया जा रहा है कि पोस्टर किसी और ने नहीं बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही फाड़ दिया. इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि पोस्टर किसने लगाया हमें इसकी जानकारी नहीं है. किसी बाहर के लोगों ने आकर पोस्टर लगाया या किसी और ने फाड़ा इस बात की भी जानकारी नहीं है. 

दानिश इकबाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ये पोस्टर नहीं लगाया है. ये पोस्टर किस उद्देश्य से लगा इसकी भी जानकारी नहीं है. दानिश इकबाल ने यहां तक कह दिया कि उन्हें ये पता ही नहीं था कि पोस्टर में था क्या? कौन क्या मांग कर रहा है इससे फर्क नहीं पड़ता है. ऐसे पोस्टर से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. 

कुल मिलाकर बिहार की सियासत में कई बड़े उलटफेर होने की संभावना नजर आ रही है.  14 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे. 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है. 

बिहार में सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती शुरू...नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख फाइनल!

    follow google news