सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री? बीजेपी के इस चाल ने चर्चाओं को दे दी हवा

Bihar News CM Race: क्या बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच बीजेपी की नई जिम्मेदारी ने बढ़ाई सियासी हलचल. जानें क्या है नई सरकार का पूरा प्लान, कब होगा सीएम का फैसला और किन नामों पर चल रही है चर्चा.

Bihar CM Face 2026
बिहार में नई सरकार बनाने से पहले सम्राट चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

सैय्यद अलमदार हुसैन रिजवी

follow google news

बिहार में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश की विदाई को लेकर चर्चाएं काफी तेज है. जब से नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात उठी है, तब से ही सीएम चेहरे को लेकर अलग-अलग नामों के कयास लगाए जा रहे है. इस रेस में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है और सीएम नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरन ऐसे कई संकेत भी दिए थे. लेकिन इसी सरगर्मी के बीच नई सरकार बनाने से पहले भाजपा ने सम्राट चौधरी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसने चर्चाओं का बाजार और गर्म कर दिया है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.

Read more!

सम्राट चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

बीते दिन बीजेपी ने बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों का लिस्ट जारी किया और इस लिस्ट में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम भी शामिल है. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले दो चरणों के मतदान के लिए पार्टी ने स्टार प्रचारकों की जो सूची तैयार की है, वह बिहार की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम बताया जा रहा है. 

कहा जा रहा है कि सम्राट चौधरी का नाम इस लिस्ट होना यह साफ दिखाता है कि वह बीजेपी के अंदर मजबूत पैठ रखते है और केंद्रीय नेतृत्व उनपर लगातार भरोसा जता रही है. हालांकि इस लिस्ट में सम्राट चौधरी के अलावा बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नाम है.

क्यों सम्राट को लेकर ही चर्चाएं हुई तेज?

भले ही इस लिस्ट में सम्राट के अलावा मंगल पांडे और नितिन नवीन का नाम हो लेकिन जिस तरह से सम्राट चौधरी का कद बढ़ रहा है, लोगों इसे भविष्य में पावर ट्रांसफर का इशारा समझ रहे है. इसके अलावा चर्चाएं इस बात की भी है कि अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पसंद से ही बनेगा. ऐसे में समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने कई बार संकेत दिए और एक सभा में तो उन्होंने सम्राट चौधरी की ओर इशारा करते हुए साफ कहा कि, आगे यही सब काम देखेंगे.

बिहार में कब बनेगी नई सरकार?

बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है. 10 अप्रैल को वह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे, जिसके बाद ही वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 12 या 13 अप्रैल को पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और इसी बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. फिर खरमास के बाद नई सरकार का गठन होगा, जिसमें निशांत कुमार को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

हालांकि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान तो सामने नहीं आया है. लेकिन कभी निशांत तो कभी सम्राट चौधरी के नाम ने राजनीतिक गलियारों का पारा हाई कर रखा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा फिर एक बार चौंकाएगी या सम्राट चौधरी को ही जिम्मेदारी सौंपेगी.

Bihar New CM: कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? रेस से बाहर हुए विजय सिन्हा! बीजेपी-जेडीयू के रिश्तों पर कही बड़ी बात

    follow google news