सिवान गोलीबारी कांड पर 19 अगस्त को तेजस्वी यादव करेंगे 'लोकभवन मार्च', बोले- बिहार को 'पुलिस स्टेट' नहीं बनने देंगे

इन्द्र मोहन

• 10:49 AM • 13 Aug 2026

Tejashwi Yadav Lok Bhawan March: सिवान में छात्रों पर हुई गोलीबारी के खिलाफ 19 अगस्त को पटना में तेजस्वी यादव निकालेंगे 'लोकभवन मार्च'. पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट.

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav
Google CTA

सिवान में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कथित AK-47 गोलीबारी के मुद्दे ने बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है. राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ तीखा रुख अपनाते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगामी 19 अगस्त को पटना में विशाल 'लोकभवन मार्च' का ऐलान किया है. तेजस्वी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे बिहार को किसी भी सूरत में 'पुलिस स्टेट' नहीं बनने देंगे.

Read more!

आरजेडी प्रदेश कार्यालय से शुरू होगा विशाल 'लोकभवन मार्च'

तेजस्वी यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 19 अगस्त को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय से हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ 'लोकभवन मार्च' निकाला जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन के जरिए आरजेडी छात्र-छात्राओं पर हुए दमन और राज्य में पुलिस की निरंकुशता के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी.

"निहत्थे छात्रों पर AK-47... किसने दिया आदेश?"

सिवान घटना पर पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा करते हुए तेजस्वी यादव ने गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर अत्याधुनिक हथियार (AK-47) से फायरिंग करना लोकतंत्र पर हमला है. तेजस्वी ने पूछा कि बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश के छात्रों पर स्वचालित हथियारों से गोलियां कैसे चलाई गईं? केवल एक निचले स्तर के पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करके सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती.

"तानाशाही और पुलिसिया दमन के खिलाफ लड़ाई"

राज्य की कानून-व्यवस्था पर प्रहार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, वहां आम जनता और छात्रों की बात सुनने के बजाय उन पर लाठियां और गोलियां बरसाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि लोकभवन मार्च के जरिए सरकार को यह संदेश दिया जाएगा कि आरजेडी दमनकारी नीतियों के सामने झुकने वाली नहीं है.