तेज प्रताप यादव होंगे अक्षरा सिंह के हीरो? सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि अब होने लगी है ये चर्चा

ऋचा शर्मा

31 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 31 2026 6:55 PM)

Akshara Singh News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. पटना में जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे तेज प्रताप यादव के साथ भविष्य में काम करने को लेकर सवाल पूछा गया. अक्षरा ने इस पर ऐसा जवाब दिया कि अब उनके बयान के बाद दोनों को पर्दे पर साथ देखने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

NewsTak
Google CTA

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपने काम के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में हैं. पटना में अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने तेज प्रताप यादव के साथ फिल्म में काम करने को लेकर बड़ा बयान दिया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आने वाले समय में तेज प्रताप यादव के साथ काम करेंगी, तो अक्षरा ने बिना किसी झिझक के कहा- "ओह वाओ... करना चाहिए उनको. डेफिनेटली क्यों नहीं करूंगी? बिल्कुल करना चाहिए."

Read more!

अक्षरा सिंह का यह बयान अब चर्चा में है और दोनों के साथ फिल्म करने की संभावनाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं. तेज प्रताप यादव इन दिनों भोजपुरी सिनेमा से जुड़े अपने शो 'भोजपुरी बवाल' में अभिनय को लेकर सुर्खियों में हैं. अक्षरा से जब तेज प्रताप के अभिनय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की.

अक्षरा ने कहा कि तेज प्रताप यादव उन्हें काफी क्यूट लग रहे हैं. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप की एक अलग तरह की इमेज सामने आ रही है और वह एक अच्छे और दयालु इंसान लग रहे हैं. अक्षरा ने यह भी बताया कि उनकी मां ने भी तेज प्रताप के शो में उन्हें देखने के बाद उनकी तारीफ की है.

तेज प्रताप के साथ काम करने पर क्या बोलीं अक्षरा?

इंटरव्यू के दौरान जब सवाल हुआ कि क्या अक्षरा सिंह भविष्य में तेज प्रताप यादव के साथ अभिनय करेंगी, तो उन्होंने कहा कि "क्यों नहीं करूंगी? बिल्कुल करना चाहिए." अक्षरा के इस जवाब से साफ है कि अगर दोनों को साथ काम करने का मौका मिलता है तो वह इसके लिए तैयार हैं.

हालांकि, अक्षरा सिंह ने किसी फिल्म या प्रोजेक्ट में तेज प्रताप यादव के साथ काम करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. फिलहाल उनका बयान दोनों को पर्दे पर साथ देखने की संभावनाओं को जरूर हवा दे रहा है.

अक्षरा की आने वाली फिल्म

अक्षरा सिंह ने बातचीत में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनकी एक फिल्म आने वाली है, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगी. उन्होंने कहा कि वह लगातार मेहनत कर रही हैं और बिहार का नाम और बड़ा करने की कोशिश कर रही हैं. इसके अलावा अक्षरा ने छठ पूजा पर बनने वाली फिल्म को लेकर भी अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि छठ पूजा बिहार के लोगों के लिए सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि एक इमोशन है और अगर इसे फिल्म के जरिए दिखाया जा रहा है तो सभी को उस फिल्म को अपना प्यार और दुलार देना चाहिए.

फिलहाल अक्षरा सिंह का तेज प्रताप यादव के साथ काम करने को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया और भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन सकता है. अब देखना होगा कि अक्षरा और तेज प्रताप की जोड़ी वास्तव में किसी फिल्म में साथ नजर आती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: कौन बनेगी तेज प्रताप की नई दुल्हनिया? शो में पूछा गया ये सवाल तो लालू यादव के बेटे ने कह दी बड़ी बात