नीली शर्ट, चेहरे पर मुस्कान और साथ में मल्लिका शेरावत... तेज प्रताप यादव के नए पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

हर्षिता सिंह

• 06:12 PM • 06 Aug 2026

Tej Pratap Viral Post: तेज प्रताप यादव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ नजर आ रहे हैं. नीली शर्ट, चेहरे पर मुस्कान और 'Something Exciting Coming Soon' वाले कैप्शन ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। जानिए वायरल वीडियो में क्या दिखा और दोनों की मुलाकात को लेकर क्यों तेज हुई चर्चाएं.

Tej Pratap Yadav Viral Post
Tej Pratap Yadav Viral Post
Google CTA

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपने अलग अंदाज और बयानों के लिए जाने जाने वाले तेज प्रताप यादव का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों का एक साथ बैठना और आपस में बातचीत करना सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और लोग कयास लगा रहे हैं कि 'तेजू भैया' जल्द ही कोई बड़ा धमाका करने वाले हैं.

Read more!

वीडियो में दिखा दोनों का सहज अंदाज

वायरल हो रहे इस वीडियो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों काफी सहज अंदाज में एक-दूसरे के साथ बातचीत में व्यस्त हैं और मोबाइल फोन की स्क्रीन पर कुछ देखते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों के चेहरे पर हल्की मुस्कान भी देखी जा सकती है. वीडियो में तेज प्रताप यादव नीले रंग की शर्ट और सफेद पैंट पहने काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं मल्लिका शेरावत भी अपने खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर फैंस हैरान भी हैं और काफी एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं.

सस्पेंस बढ़ा रहा है तेज प्रताप का यह कैप्शन

तेज प्रताप यादव ने इस वीडियो पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'समथिंग एक्साइटिंग कमिंग सून' यानी कुछ रोमांचक जल्द आने वाला है. उनके इस एक वाक्य ने लोगों के बीच सस्पेंस और ज्यादा बढ़ा दिया है. हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह किसी आने वाली फिल्म का सीन है, कोई नया म्यूजिक वीडियो है या फिर कोई अलग प्रोजेक्ट. इस पोस्ट के सामने आते ही राजनीति और एंटरटेनमेंट दोनों ही गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्या नया होने वाला है. हालांकि, इस मुलाकात या वायरल वीडियो को लेकर न तो तेज प्रताप यादव की ओर से और न ही मल्लिका शेरावत की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. दोनों ने सिर्फ यह वीडियो साझा कर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों किस नए अवतार में दर्शकों के सामने नजर आते हैं.

यहां देखें वीडियो

'बाबा मेरा राजनीतिक फ्यूचर देख लीजिएगा...', तेज प्रताप ने धीरेंद्र शास्त्री से वीडियो कॉल पर पूछा सवाल, फिर मिला ये जवाब! देखें वीडियो