बिहार विधानसभा चुनाव: भाई तेजस्वी के क्षेत्र राघोपुर में तेज प्रताप ने किया ऐसा काम कि बहन रोहिणी आचार्य ने भी किया समर्थन

न्यूज तक डेस्क

13 Sep 2025 (अपडेटेड: Sep 13 2025 6:46 PM)

तेज प्रताप यादव ने राघोपुर विधानसभा में बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन, खाना और आर्थिक सहायता देकर लोगों का हाल जाना. उनके इस वीडियो को बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

Tej Pratap Yadav
Tej Pratap Yadav
Google CTA

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव का एक नया वीडियो सामने आया है. दरअसल, इन दिनों वे अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव क्षेत्र राघोपुर पर काफी सक्रिय दिख रहे हैं. यहां वे बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. तेज प्रताप पीड़ितों के बीच राशन बांटने, उन्हें खाना खिलाने और उनसे मिलने में लगे हुए हैं.अब उनकी इस सक्रियता ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है.

Read more!

बाढ़ पीड़ितों का जाना हालचाल

तेज प्रताप यादव ने हाल ही में एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. इसमें वे अपने आवास पर बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आज देर रात राघोपुर विधानसभा से बाढ़ से पीड़ित कुछ महिला और पुरुष मेरे आवास के बाहर सिक्योरिटी रूम में आकर बैठे थे. जैसे ही मुझे इस बात की सूचना मिली तो हम तुरंत गेट पर पहुंचे और सभी महिलाओं और पुरुषों से उनका हाल जाना." उन्होंने बताया कि वे सभी लोगों को अपने घर के अंदर ले गए और उनके लिए खाने, पानी और रहने की उचित व्यवस्था की. साथ ही उन्हें कुछ आर्थिक सहायता भी दी.

तेजस्वी पर तंज और रोहिणी का साथ

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव वैसे तो नीतीश कुमार पर हमलावर रहते हैं. लेकिन समय-समय पर वे अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर भी तंज कसने से नहीं चूकते हैं. ऐसे राघोपुर में उनकी सक्रियता की हर तरफ चर्चा हो रही है. हालांकि, उनके इस कार्य को उनकी बहन रोहिणी आचार्य का समर्थन मिला है. रोहिणी ने भी तेज प्रताप के इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है.

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ का ऐलान, 5 दिन में 10 जिलों से गुजरेगी यात्रा