बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ का ऐलान, 5 दिन में 10 जिलों से गुजरेगी यात्रा
Tejashwi Yadav Yatra: बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बाद अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 16 सितंबर से ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकलने वाले हैं. यह यात्रा 5 दिनों तक चलेगी और 10 जिलों से होकर गुजरेगी.
ADVERTISEMENT

Bihar Chunav 2025: RJD ने किया ‘बिहार अधिकार यात्रा’ का ऐलान
Tejashwi Yadav Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले विपक्षी दल अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ गए हैं. हाल ही में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेताओं ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली थी. अब इसी कड़ी में RJD नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी नई यात्रा पर निकलने जा रहे हैं.