Tej Pratap Yadav Controversy: बिहार की राजनीति में इन दिनों तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. हाल ही में अनुष्का यादव को लेकर छिड़ा विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है. बिहार तक के पास लगी एक एक्सक्लूसिव अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने इस मामले में सनसनी मचा दी है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर थी कि अनुष्का यादव को बेटी हुई है की. इस मुद्दे ने तब तूल पकड़ा जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक ट्वीट कर तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव को 'बेटी' की प्राप्ति पर बधाई दे दी. हालांकि मांझी ने कुछ ही समय बाद अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया.
तेज प्रताप यादव का खंडन
विवाद बढ़ता देख तेज प्रताप यादव ने बीते दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कड़े शब्दों में इन खबरों का खंडन किया और कहा कि उनका अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने इस पूरे मामले को साजिश करार देते हुए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.
अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में चौंकाने वाला नाम
तेज प्रताप के खंडन के बीच अब पटना के कंकड़बाग स्थित वरिका मदरहुड अस्पताल की एक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामने आई है. डॉक्टर ऋतुराज की इस रिपोर्ट में पेशेंट का नाम 'अनुष्का यादव' दर्ज है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस रिपोर्ट के 'हसबैंड' (Husband) वाले कॉलम में 'तेज प्रताप' का नाम लिखा हुआ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं डॉक्टर रितु राज की भी सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव के साथ तस्वीर मिली है.
अभी कई सवालों के जवाब बाकी
भले ही यह अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामने आ गई है लेकिन अभी भी कई पेंच फंसे हुए हैं कि क्या यह रिपोर्ट वाकई असली है? क्या अनुष्का यादव के पति वाकई तेज प्रताप यादव हैं?
अभी तक अनुष्का यादव या उनके परिवार की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. फिलहाल, इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद बिहार के सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है. लोग अब इस पर तेज प्रताप यादव की अगली प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 'हमसे भिड़िएगा तो गच्चा में गिरिएगा...', तेज प्रताप यादव ने अब किसके लिए दे दी ये चेतावनी!
ये भी पढ़ें:
ADVERTISEMENT

