तेजस्वी यादव करेंगे इस दिन राजभवन मार्च, छात्रों से की बड़ी अपील

सीवान छात्र गोलीकांड व पेपर लीक पर तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान! 19 अगस्त को पटना में राजभवन मार्च.

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav
Google CTA

बिहार में लगातार हो रही परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और सीवान में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि 19 अगस्त को वे राजभवन मार्च करेंगे, जिसमें बिहार के छात्रों, अभ्यर्थियों, शिक्षकों और कोचिंग संस्थानों को शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया गया है.

Read more!

'सीवान मामले में सिर्फ सिपाही पर गाज क्यों?'

सीवान में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सीवान में प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गईं. आखिर छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया? सरकार ने केवल एक सिपाही को बर्खास्त कर खानापूर्ति की है. ना तो एसपी का निलंबन हुआ और ना ही किसी बड़े अधिकारी पर कोई एक्शन लिया गया. आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन है?

19 अगस्त को राजभवन मार्च छात्रों-शिक्षकों को खुला न्योता

तेजस्वी यादव ने बताया कि दिल्ली में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि 19 अगस्त को पटना में विशाल राजभवन मार्च निकाला जाएगा और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी-एनडीए सरकार ने 1 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन 1 लाख नौकरियां भी नहीं दे सकी. इस मार्च में राज्य भर के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कोचिंग संस्थान के युवा बड़ी संख्या में जुटेंगे.

प्रधानमंत्री के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अधिकार की मांग करने वाले किसानों को खालिस्तानी और पेपर लीक का विरोध करने वाले छात्रों को दिमागी नक्सल कहना किसी प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता. तेजस्वी ने पूछा कि नीट (NEET) पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने अब तक क्या ठोस कार्रवाई की है और क्या पीएम गारंटी दे सकते हैं कि आगे कभी पेपर लीक नहीं होगा? उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री अपने बयान पर स्पष्टीकरण दें और छात्रों से माफी मांगें.

 'बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल, होम डिलीवरी जारी'

बिहार में शराबबंदी पर आई सर्वे रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह कागजों पर सीमित और फेल है. राज्य में शराब की धड़ल्ले से होम डिलीवरी हो रही है और सत्ता में बैठे बड़े लोगों का इसमें रैकेट चल रहा है.

रातभर चली पार्टी, सुबह मिली लाश और फिर सामने आया बिहार कनेक्शन...नोएडा के कमरा नंबर 13 में असम की युवती के साथ ये क्या हुआ?