बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ का ऐलान, 5 दिन में 10 जिलों से गुजरेगी यात्रा

शशि भूषण कुमार

13 Sep 2025 (अपडेटेड: Sep 13 2025 12:42 PM)

Tejashwi Yadav Yatra: बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बाद अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 16 सितंबर से ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकलने वाले हैं. यह यात्रा 5 दिनों तक चलेगी और 10 जिलों से होकर गुजरेगी.

Bihar Chunav 2025: RJD ने किया ‘बिहार अधिकार यात्रा’ का ऐलान
Bihar Chunav 2025: RJD ने किया ‘बिहार अधिकार यात्रा’ का ऐलान
Google CTA

Tejashwi Yadav Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले विपक्षी दल अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ गए हैं. हाल ही में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेताओं ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली थी. अब इसी कड़ी में RJD नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी नई यात्रा पर निकलने जा रहे हैं.

Read more!

RJD ने उनकी इस नई यात्रा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है. तेजस्वी यादव की इस यात्रा का नाम 'बिहार अधिकार यात्रा' रखा है. उनकी ये यात्रा 16 सितंबर को जहानाबाद से शुरू होगी और 20 सितंबर को वैशाली में इसका समापन होगा. पांच दिनों तक चलने वाली ये यात्रा 10 जिलों से होकर गुजरेगी.

इन जिलों से होकर निकलेगी यात्रा

  • जहानाबाद
  • नालंदा
  • पटना
  • बेगूसराय
  • खगड़िया
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • समस्तीपुर
  • वैशाली

सभी नेताओं को शामिल होने के निर्देश

तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ को लेकर RJD पूरी तैयारी में जुट गई है. आरजेडी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने इसे लेकर सभी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने बताया है कि यात्रा के दौरान संबंधित क्षेत्रों में एक स्थान पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि जिस विधानसभा क्षेत्र से यात्रा गुजरे, वहां सभी नेता एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल हों और यात्रा को सफल बनाएं.,

पहले से ही तय थी यात्रा

जानकारी के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले तेजस्वी यादव उन जिलों का दौरा करना चाहते हैं, जहां उनकी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ नहीं पहुंच सकी थी. कहा जा रहा है कि इन जिलों में दौरे का कार्यक्रम पहले से ही तय था. हालांकि, चर्चा ये भी रही कि तेजस्वी यादव यात्रा शुरू करने से पहले सीट शेयरिंग के मसले को सुलझाना चाहते थे. हालांकि, सीट बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन RJD ने उनकी नई यात्रा ‘बिहार अधिकार यात्रा’ का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है.

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव के लिए जेडीयू के बाद अब बीजेपी ने इस सीट से कर दिया अपना पहला उम्मीदवार घोषित