तेज प्रताप यादव और अनुष्का की वायरल फोटो का क्या है सच? भाई आकाश यादव ने पहली बार तोड़ी चुप्पी!

सुजीत कुमार

13 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 13 2026 11:29 AM)

आकाश यादव ने तेज प्रताप और अपनी बहन अनुष्का की वायरल तस्वीरों को निजी जीवन का हनन बताते हुए खारिज किया और रिपोर्ट सार्वजनिक करने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव
Google CTA

Tez pratap Yadav, Anushka Yadav Controversy: बिहार की राजनीति और सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की एक कथित तस्वीर और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को लेकर काफी चर्चाएं गर्म हैं. अब इस पूरे विवाद पर अनुष्का यादव के भाई और पूर्व छात्र नेता आकाश यादव ने सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आकाश यादव ने इन तमाम दावों और वायरल हो रही चीजों पर अपना पक्ष रखा है.

Read more!

तेज प्रताप हमारे परिवार के सदस्य

आकाश यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं. उन्होंने कहा, 'तेज प्रताप जी ने जो भी बातें कही हैं, एक परिवार का सदस्य होने के नाते मैं उनकी बातों को एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देता हूं. परिवार में अगर कोई कुछ बोलता है तो उसका समाधान घर के अंदर होता है सड़क पर नहीं. 

वायरल तस्वीर और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अनुष्का यादव और तेज प्रताप की तस्वीरों और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के सवाल पर आकाश ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी महिला के निजी जीवन और चरित्र का हनन करता है, तो देश का कानून उसे नहीं छोड़ेगा. अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि अगर वह फर्जी है या किसी ने निजी जानकारी सार्वजनिक की है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. 

उज्जैनी के पिता कौन?

अनुष्का यादव की बेटी 'उज्जैनी' के पिता के नाम को लेकर चल रहे सस्पेंस पर आकाश यादव ने कहा कि वह सार्वजनिक मंच पर नाम नहीं लेना चाहते क्योंकि उनकी जान को खतरा है और मामला कानूनी पेचीदगियों में फंसा हुआ है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर बिहार की जनता को इतनी ही उत्सुकता है तो वे कोर्ट या महिला आयोग का दरवाजा खटखटा सकते हैं. 

आकाश यादव ने साफ किया कि वह अपनी बहन अनुष्का पर गर्व करते हैं और वर्तमान में बच्ची अपने मामा (आकाश) की गोद में खेल रही है. उन्होंने मीडिया से अपील की कि निजी जीवन को लेकर अफवाहें न फैलाएं.

ये भी पढ़ें:'उज्जैनी के पिता का नाम...', तेज प्रताप के अनुष्का संग रिश्ते पर दिए बयान के बाद कैमरे पर आए आकाश यादव, देखें